फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BJP MLA Surendra Patwa gets bail after arrest warrant in multi-crore cheque bounce case.

Indore News : कोर्ट से राहत मिलते ही विधायक सुरेंद्र पटवा का बड़ा खुलासा, बताया क्यों बाउंस हुआ करोड़ों का चेक

Thu, 18 Sep 2025 08:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 18 Sep 2025 08:34 PM IST
सार

Indore News: करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद, भोजपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा इंदौर कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी है।

विज्ञापन
Indore News: BJP MLA Surendra Patwa gets bail after arrest warrant in multi-crore cheque bounce case.
पटवा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने भोजपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। विधायक पटवा ने गुरुवार को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखा, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पुलिस को मिला नशे का ज़खीरा, मास्टरमाइंड निकली यह महिला, जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश देव कुमार ने करोड़ों रुपये के चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अदालत ने उन्हें 19 सितंबर तक पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि, विधायक पटवा एक दिन पहले ही अपने वकील के साथ कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट से मिली जमानत
अदालत में पेश होने के बाद, विधायक पटवा के वकील ने उनका पक्ष रखा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत प्रदान कर दी। इस दौरान पटवा ने मीडिया से भी बातचीत की और पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की।


कारोबारी मुश्किलों का दिया हवाला
मीडिया से चर्चा के दौरान सुरेंद्र पटवा ने कहा कि साल 2016 में हुई नोटबंदी और उसके बाद कोरोना महामारी के कारण देश के व्यापारियों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनका व्यवसाय महिंद्रा एंड महिंद्रा, पॉलीमर और फार्मा से जुड़ा है, जिसमें उन्हें भी गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पटवा ने जोर देकर कहा कि यह केवल उनकी समस्या नहीं है, बल्कि देश के हजारों कारोबारी इस दौर से गुजरे हैं। उन्होंने कहा, "जब भी जरूरत पड़ी है, मैंने हमेशा भुगतान किया है और आगे भी अपनी देनदारियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

न्यायपालिका पर जताया भरोसा
विधायक पटवा ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में उन्हें उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) मिला हुआ है और सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई चल रही है। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, "अदालत का जो भी फैसला होगा, मैं उसका पूरा सम्मान करूंगा।" उन्होंने इस पूरे प्रकरण को एक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बताया और कहा कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed