फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news BJP leader booked for celebratory firing

Indore News: शादी में 'ठांय-ठांय' करना BJP नेता को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Sun, 02 Nov 2025 07:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Nov 2025 07:35 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खजराना में एक शादी की बारात के दौरान बीजेपी नेता पृथ्वी सिंह द्वारा हर्ष फायर करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
 

विज्ञापन
indore news BJP leader booked for celebratory firing
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजराना इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बीजेपी नेता द्वारा हर्ष फायर करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो से पुलिस तक पहुंचा मामला
खजराना पुलिस के अनुसार, आरक्षक प्रदीप सूर्यवंशी की शिकायत पर सूरज नगर निवासी पृथ्वी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरक्षक को ड्यूटी के दौरान शनिवार को एक वायरल वीडियो मिला था, जिसे उन्होंने वरिष्ठ अफसरों को दिखाया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा था कि एक बारात निकाले जाने के दौरान एक व्यक्ति हवा में फायर कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News:इंदौर के उम्रदराज शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा धंसा, पांच फीट गहरा गड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बीजेपी और करणी सेना से जुड़ा
पुलिस ने जब वायरल वीडियो की जांच की, तो पता चला कि हर्ष फायर करने वाला व्यक्ति पृथ्वी सिंह है। जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी सिंह बीजेपी से जुड़ा है और उसे 5 नंबर विधानसभा के विधायक का करीबी बताया जाता है। वह संगठन के साथ-साथ करणी सेना से भी जुड़ा हुआ है।

लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, जांच जारी
इस मामले में टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि वायरल वीडियो में जो बंदूक दिख रही है, वह लाइसेंसी है। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर इस तरह फायर करना अपराध है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी और वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed