{"_id":"66966b63cec76a9136079440","slug":"indore-news-ashta-accident-businessman-died-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के आष्टा रोड पर सड़क हादसा, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के आष्टा रोड पर सड़क हादसा, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की मौत
Tue, 16 Jul 2024 06:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:15 PM IST
सार
भागवतसिंह कार से उतरे तो एक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोस्त मुकेश उन्हें एमवाय लेकर आया।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
सोमवार रात को इंदौर के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार, भागवतसिंह राजपूत (47), आष्टा रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल भागवतसिंह को उनके दोस्त मुकेश ने एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार में पत्नी और एक बेटा बेटी को छोड़ गए
पुलिस ने बताया कि घटना इंदौर-आष्टा रोड पर हुई थी। भागवतसिंह रात में कार से उतरे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल भागवतसिंह को उनके दोस्त मुकेश ने अपनी कार से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इलाज शुरू किया लेकिन, देर रात इलाज के दौरान भागवतसिंह की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि भागवतसिंह इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।