फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Arrested with 10 Stolen Bullets and Bikes, Used Them to Impress Girls

Indore News: इंदौर में चोरी की बुलेट और बाइक के साथ 2 गिरफ्तार, लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए करते थे चोरी

Mon, 03 Feb 2025 04:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 03 Feb 2025 04:21 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खजराना पुलिस ने 10 चोरी की बुलेट, स्कूटर और अन्य बाइक जब्त की हैं। आरोपी लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते थे और पैसों को शराब और पार्टियों में उड़ाते थे। 

विज्ञापन
Indore News  Arrested with 10 Stolen Bullets and Bikes, Used Them to Impress Girls
Indore News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजराना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चोरी की बुलेट, स्कूटर और अन्य बाइक जब्त की हैं। आरोपियों को इलाके में हूटर बजाते हुए तेजी से बाइक चलाते हुए देखा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तुरंत उनका पीछा किया और गिरने के बाद उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी की बुलेट लेकर जा रहे थे। पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ की, तो उन्होंने धार में बाइक बेचने की बात कबूली। अब तक पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बुलेट, दो पल्सर और एक स्कूटर जब्त किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने पीछा किया तो गिर गए
जोन 2 के डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा की टीम ने कृष्णा सोलंकी, निवासी देवगुराडिया और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खजराना इलाके में तेज रफ्तार बुलेट चला रहे थे और हूटर का इस्तेमाल कर रहे थे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो वे बाइक समेत गिर गए। गिरफ्तारी के बाद थाने में हुई पूछताछ में आरोपियों ने न सिर्फ चोरी की गई बुलेट की बात कबूली, बल्कि अन्य कई बाइक और स्कूटर चोरी करने का भी खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए लगातार गाड़ियां बदलते थे और चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वे इन गाड़ियों को सस्ते दामों में बेच देते और कमाए हुए पैसों को शराब और पार्टियों में उड़ाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


नशे की टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार
रावजी बाजार पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में नशे की टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अब्दुल सादिक पुत्र अब्दुल अली शेख है, जो प्रकाश का बगीचा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अल्फाजोलम नामक नशीली टेबलेट बेच रहा है। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तो उसके पास से 10 से अधिक पत्ते नशीली दवा के बरामद हुए। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह यह नशीली दवा कहां से लाता था और किन-किन लोगों को बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed