फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news aluminum worker electrocuted in school negligence case

Indore News: मजदूरों को लगा करंट, स्कूल मालिक पर केस दर्ज, एक मजदूर की गई जान

Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

Indore News: स्कूल में काम कर रहे एल्युमीनियम कारीगर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जांच में स्कूल संचालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
indore news aluminum worker electrocuted in school negligence case
संजय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

नगीन नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एल्युमीनियम सेक्शन का काम करने वाले कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जांच के बाद निजी स्कूल संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: लव जिहाद केस में कांग्रेस पार्षद की बेटी को जमानत, पिता अब भी फरार
विज्ञापन


काम के दौरान हुआ हादसा
एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार, मृतक संजय (पुत्र लखनलाल काकरवाल), निवासी राजनगर, 24 जून को अपने भतीजे शुभम के साथ एमबीएस स्कूल में खिड़कियां लगाने गया था। दोनों दूसरी मंजिल पर एल्युमीनियम का फ्रेम फिट कर रहे थे। इसी दौरान फ्रेम पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही गई जान
करंट लगते ही संजय नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घायल शुभम ने किसी तरह चाचा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।

स्कूल संचालक पर केस दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूल संचालक दिनेश (पुत्र लाल कुमावत, निवासी नंदन नगर) ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। शुभम के बयान के आधार पर पुलिस ने दिनेश के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed