फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Ahilya Chamber of Commerce writes to PM Modi seeking regulation on e-commerce discounts

Indore News: क्या ऑनलाइन कंपनियों से खत्म हो जाएंगे छोटे दुकानदार? पीएम मोदी तक पहुंची इंदौर की गुहार

Sun, 28 Dec 2025 09:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 28 Dec 2025 09:44 AM IST
सार

Indore News: अहिल्या चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव अक्षय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन व्यापार के कारण पारंपरिक बाजारों में आ रही मंदी और छोटे व्यापारियों के सामने पैदा हुए अस्तित्व के संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। 

विज्ञापन
Indore News Ahilya Chamber of Commerce writes to PM Modi seeking regulation on e-commerce discounts
ऑनलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के अहिल्या चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त सचिव अक्षय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर ऑनलाइन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार पर चिंता जताई है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान ऑनलाइन बिजनेस मॉडल देश के छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों के लिए बड़ा संकट बन गया है। अक्षय जैन के अनुसार इसके नकारात्मक प्रभाव अब स्थानीय बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों के समक्ष अस्तित्व का संकट
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया गया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जाने वाली भारी छूट, कैशबैक और प्राइस डंपिंग की वजह से पारंपरिक बाजारों में ग्राहकों की संख्या लगातार घट रही है। स्थिति यह है कि कई दुकानें बंद होने की कगार पर हैं और हजारों परिवारों की आजीविका पर तलवार लटक रही है। जैन ने तर्क दिया कि पारंपरिक व्यापारी किराया, बिजली, टैक्स और कर्मचारियों का खर्च वहन करता है, जबकि विदेशी पूंजी वाली कंपनियां अनुचित प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।
विज्ञापन


सख्त नीति निर्धारण की मांग
अक्षय जैन ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन व्यापार के लिए स्पष्ट और सख्त नियमावली बनाई जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि असीमित डिस्काउंट पर नियंत्रण लगाया जाए और नीति बनाने से पहले व्यापारिक संगठनों से चर्चा की जाए। पत्र में स्पष्ट किया गया कि व्यापारियों की मांग ऑनलाइन व्यापार को पूरी तरह बंद करने की नहीं, बल्कि उसे संतुलित करने की है ताकि डिजिटल प्रगति के साथ-साथ छोटे व्यापारियों का भविष्य भी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी के प्रति पुरानी प्रतिबद्धता
गौरतलब है कि अक्षय जैन पूर्व में भी विदेशी उत्पादों के विरोध में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेशी और चीनी कपड़ों का बहिष्कार करने के साथ उनकी होली भी जलाई थी। वे अपने प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी वस्त्र बेचने के पोस्टर लगाकर अन्य व्यापारियों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed