{"_id":"6a7d277316e6b3dc9709ed8c","slug":"indore-news-advait-who-went-missing-on-a-hill-in-bengaluru-had-told-his-fianc-e-he-would-return-by-day-he-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बेंगलुरु पहाड़ी पर लापता अद्वैत ने मंगेतर से कहा था- दोपहर तक लौट आऊंगा, पांच दिन बाद भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बेंगलुरु पहाड़ी पर लापता अद्वैत ने मंगेतर से कहा था- दोपहर तक लौट आऊंगा, पांच दिन बाद भी लापता
Thu, 13 Aug 2026 07:39 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:39 AM IST
सार
बेंगलुरु की हाड़ी पर ट्रेकिंग करने गए इंदौर निवासी अद्वैत उपाध्याय की तलाश जारी है। पांच दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका, जबकि उसने मंगेतर से कहा था कि वह दिन में लौटक आएगा। उसकी तलाश में पुलिस, ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी भी जुटे है।
विज्ञापन
बेंगलुरु के पहाड़ी क्षेत्र में लापता इंदौर का इंजीनियर
- फोटो : amarujala
विस्तार
बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग करने गए इंदौर निवासी अद्वैत उपाध्याय का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश में पुलिस, ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी भी जुटे हैं। अद्वैत की मंगेतर भी बेंगलुरु में रहती है। जब वह ट्रेकिंग करने गया था, तब उसने अपनी मंगेतर से बात की थी और कहा था कि वह दोपहर तक लौट आएगा। लेकिन दोपहर में उसका फोन स्विच ऑफ मिला, तो मंगेतर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस यह भी पता कर रही है कि अद्वैत के साथ लूट की घटना तो नहीं हुई है। हालांकि, जिस इलाके में वह गया था, वहां पहले कभी आपराधिक घटनाओं के मामले ज्यादा सामने नहीं आए हैं। अद्वैत का मोबाइल फोन, ड्रोन और स्वेटर भी पुलिस को पहाड़ी से मिला है। पुलिस को बुधवार दोपहर ड्रोन में एक आकृति दिखाई दी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह किसी मानव का शव है या किसी पशु का। पहाड़ी पर घना जंगल और लगातार बारिश होने के कारण खोजबीन अभियान में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु की पहाड़ी में लापता इंदौर के इंजीनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, ट्रेकिंग के लिए गया था
विज्ञापन
पिता का हो चुका है निधन
इंदौर में अद्वैत ने पढ़ाई की और नौकरी के लिए वह बेंगलुरु गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद अद्वैत की मां दो दिन पहले इंदौर से अपने रिश्तेदारों के साथ रवाना हुई हैं। अद्वैत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में दो चाचा और अन्य रिश्तेदार उसकी खोजबीन में जुटे हैं। उसका एक चचेरा भाई लगातार कर्नाटक पुलिस के संपर्क में है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अद्वैत से उनकी लगातार बातें होती थीं। कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी तनाव से गुजर रहा है। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। परिजनों का मानना है कि ट्रेकिंग के दौरान उसके साथ कोई घटना हो सकती
