फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news adivasi students college sickle cell anemia

Indore News: 400 आदिवासी छात्रों की जांच, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 08 Nov 2024 02:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 08 Nov 2024 02:07 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में अलग-अलग टीमों ने इस जांच प्रक्रिया में आदिवासी होस्टलों में जाकर इन होस्टलर्स की जानकारी इकट्ठा की और उनकी गहन जांच की।
 

विज्ञापन
indore news adivasi students college sickle cell anemia
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

विस्तार

इंदौर में हाल ही में 400 से अधिक आदिवासी होस्टलर्स की स्क्रीनिंग के दौरान 65 छात्रों में सिकल सेल एनीमिया के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि वास्तव में कितने लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं। यह स्क्रीनिंग राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया को पहचानना और प्रभावितों को समय पर इलाज प्रदान करना है।
विज्ञापन


आदिवासी बहुल क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही गंभीर समस्या 
एमवाय हॉस्पिटल की अलग-अलग टीमों ने इस जांच प्रक्रिया में आदिवासी होस्टलों में जाकर इन होस्टलर्स की सेहत से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और उनकी गहन जांच की। हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया आदिवासी बहुल क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही एक गंभीर समस्या है। इसी वजह से इस तरह की स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि बीमारी को समय रहते पहचान कर इसका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन


एनीमिया के 1400 मरीज रजिस्टर्ड 
वर्तमान में एमवाय हॉस्पिटल में सिकल सेल एनीमिया के 1400 मरीज रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से ज्यादातर आलीराजपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, झाबुआ और डिंडोरी जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों से आते हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इन नए संदिग्ध मामलों की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा, जिससे इलाज की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed