{"_id":"66114dbd4a6d1045160e300d","slug":"indore-news-accident-sage-university-bypass-road-indore-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: ढाबे और टोल नाके पर लगे सीसीटीवी से पकड़ाया, महिला और बेटी को कुचलने वाला ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: ढाबे और टोल नाके पर लगे सीसीटीवी से पकड़ाया, महिला और बेटी को कुचलने वाला ड्राइवर
Sat, 06 Apr 2024 06:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 06 Apr 2024 06:57 PM IST
सार
बायपास पर सेज यूनिवर्सिटी के सामने मोटर साइकिल का एक्सीडेंट कर फरार होने वाला ड्राइवर पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में आया।
विज्ञापन
सीसीटीवी से मिले ट्राले के फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को बायपास पर मां-बेटी को कुचलकर भागने वाला ड्राइवर पकड़ा गया है। सेज यूनिवर्सिटी के सामने हुई घटना में ट्राले ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी थी जिसमें मां और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और पिता गंभीर हो गए थे। फरार ड्राइवर को राऊ पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ड्राइवर ने तेज और लापरवाही पूर्वक ट्राला चलाकर यह हादसा किया था।
क्या हुई थी घटना
नावदा पंथ निवासी करण सिंह चौहान अपनी पत्नी छाया व 17 वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ अपनी मोटरसाइकिल से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे सेज यूनिवर्सिटी के सामने बायपास रोड ब्रिज पर पहुंचे और पीछे से तेज गति से लापरवाही पूर्वक आ रहे ट्राले ने करण सिंह की मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी छाया व बेटी दिव्यांशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई हो गई। घायल एवं मृतकों को एंबुलेंस से तत्काल एमवायएच इंदौर भेजा गया बाद में थाना राऊ ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा
पुलिस उपायुक्त जोन-01 विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 आलोक शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर रूबीना मिजवानी ने थाना प्रभारी राऊ को तत्काल टीम गठित कर फरार ट्राला चालक को पकड़ने के लिए कहा। पुलिस टीम ने ट्राला चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/ 24 धारा 304 ए भादवि का पंजीबद्ध किया और बायपास रोड पर होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप एवं टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया। इसके साथ मुखबिर तंत्र से भी सूचनाएं मिली। इन सभी के आधार पर आरोपी राहुल पिता सखाराम मुवेल उम्र 24 साल निवासी कालीकराई थाना धरमपुरी जिला धार को गिरफ़्तार कर ट्राला क्रमांक GJ12BT0580 को 48 घंटे के अंदर जप्त किया गया।