फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news abhyas mandal kanh river traffic problem

Indore: ट्रैफिक सुधार और कान्ह की सफाई के लिए प्रयास तेज करेगा अभ्यास मंडल, युवाओं के लिए कार्यशाला भी होगी

Thu, 07 Nov 2024 01:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 07 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

Indore News: अभ्यास मंडल परिवार द्वारा जाल सभागृह गृह में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सदस्यों ने नई रणनीतियों पर चर्चा कर सहमति प्रदान की। 
 

विज्ञापन
indore news abhyas mandal kanh river traffic problem
शहरहित में नए विषयों पर चर्चा करते सदस्य। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

युवाओं को संस्कारित करने तथा उनमें नेतृत्व की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से अभ्यास मंडल युवाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करेगा तथा कान्ह, सरस्वती नदी के शुद्धिकरण एवं शहर के यातायात को सरल और सुगम बनाने में सहयोग देने के उद्देश्य से भी विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रयास किए जाएंगे। अभ्यास मंडल परिवार द्वारा जाल सभागृह गृह में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में यह निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


युवाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला होगी
युवाओं में नेतृत्व विकास और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के विषय पर चर्चा की गई, जिसमें यह निष्कर्ष निकला कि आगामी दिनों में युवाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाए, साथ ही शहर में अवस्थित यातायात  के कारण, नागरिकों को हो रही असुविधाओं एवं कठिनाइयों को देखते हुए यातायात सुधार हेतु नागरिकों के साथ मिलकर, विभिन्न प्रयास किया जाएं। कान्ह एवं सरस्वती नदी के शुद्धिकरण के लिए भी किए जा रहे प्रयासों में और तेजी लाकर सोशल ऑडिट कराया जाए एवं नगर निगम, जिला प्रशासन एवं शासन को कान्ह, सरस्वती नदी के शुद्धिकरण में तेजी लाने एवं सार्थक नतीजा निकले, शुद्ध जल बहे इसके लिए ठोस प्रयास करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


कल कृष्ण पुरा छत्री पर दीप प्रज्वलित करेंगे 
8 नवंबर को अभ्यास मंडल के कार्यकर्ता एवं नागरिक शाम 6 बजे कृष्ण पुरा छत्री स्थित घाट पर दीप प्रज्वलित करेंगे। इस मौके पर सर्वश्री मनोहर देव, गौतम कोठारी, आलोक खरे, पत्रकार अरविंद तिवारी, सुरेश उपाध्याय, पर्यावरणविद् दिलीप वाघेला, ओपी जोशी, श्याम पांडे, हरेराम वाजपेई, अजीत सिंह नारंग, शिवाजी मोहिते, माहेश्वरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव झालानी, डॉ एस एल गर्ग, नेताजी मोहिते, रामेश्वर गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन माला सिंह ठाकुर ने तथा अंत में अशोक कोठारी में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वैशाली खरे, पल्लवी अढाव, अभिनव धनोदकर, शब्बीर हुसैन, नंदलाल मोगरा, शफी शेख, स्वप्निल व्यास, पराग जटाले, पीसी शर्मा, राजेंद्र बिल्लोरे, नूर मो कुरैशी, आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed