{"_id":"68ef481d4118ab3d6804f722","slug":"indore-news-abha-jitisha-and-anya-from-indore-won-the-geeta-singing-competition-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गीता गायन में आभा, जीतिशा और आन्या ने मारी बाजी, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी इंदौर का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गीता गायन में आभा, जीतिशा और आन्या ने मारी बाजी, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी इंदौर का प्रतिनिधित्व
Wed, 15 Oct 2025 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:37 PM IST
सार
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 अक्टूबर 2025 को सतना के सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई थी। अब ये तीनों बालिकाएं 29 और 30 नवंबर को पुणे स्थित चिन्मय मिशन आश्रम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
आभा जोशी और जीतिशा सुराने।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य गीता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने के बाद सिका स्कूल 54 की आभा जोशी, वैष्णव कन्या विद्यालय की जीतिशा सुरागे और विद्या सागर स्कूल की आन्या त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इंदौर का नाम रोशन किया। यह तीनों बालिकाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय यह आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को सतना के सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। यहां पूरे मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों से 48 से अधिक चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इंदौर चिन्मय मिशन की बाल विहार संयोजिका एवं इस प्रतियोगिता की जिला प्रभारी आशा गर्ग के सानिध्य में सभी बच्चों ने सतना में प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Cough Syrup: क्या है FDC? डॉ. सोनी को थी जानकारी, फिर भी बच्चों को लिख दी 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप, जमानत नामंजूर
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 29 और 30 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था चिन्मय मिशन के पुणे स्थिति आश्रम में आयोजित की जाएगी।
