फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A young man was hit by a train going from Mhow to Delhi and died

Indore News: महू से दिल्ली जा रही ट्रेन की टक्कर से कटा युवक, हो गई मौत

Mon, 21 Jul 2025 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Jul 2025 07:29 PM IST
सार

रेलवे पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। युवक के शव को पटरी से हटाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ट्रेन इंदौर के लिए निकली। ट्रेन से टकरा कर कटे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Indore News: A young man was hit by a train going from Mhow to Delhi and died
रेलवे ट्रेक पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महू से इंदौर होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन से टकरा कर एक युवक की मौत हो गई। वह पटरी के किनारे चल रहा था, लेकिन ट्रेन के आते ही ट्रेक पर खड़ा हो गया और ट्रेन से टकरा गया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी जेब भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। हुलिए से वह मानसिक विक्षप्त जैसा लग रहा था। जिस जगह हादसा हुआ। उसके आसपास पुलिस ने जानकारी जुटाई है। इस हादसे के कारण ट्रेन आधे घंटे लेट हो गई।

विज्ञापन

 

आंबेडकर नगर (महू) से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन क्रमांक(20155)  दोपहर साढ़े तीन बजे सोमवार को महू से निकली, लेकिन इंदौर में नियत समय से आधे घंटे 4.40 बजे पहुंची,क्योकि रास्ते में राऊ के समीप ट्रेन के सामने अचानक एक युवक आ गया। इंजन से उसकी टक्कर हुई और वह कट गया। इसके बाद ट्रेन रुकी।

विज्ञापन



रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। युवक के शव को पटरी से हटाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ट्रेन इंदौर के लिए निकली। ट्रेन से टकरा कर कटे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी, ताकि गुमशुदगी के मामले की शिकायत होने पर मृतक की शिनाख्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed