{"_id":"63086d4da11c04765b56a9a0","slug":"indore-news-a-student-died-as-he-slips-from-fourth-floor-of-a-building-while-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र चौथी मंजिल से गिरा, संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र चौथी मंजिल से गिरा, संदिग्ध हालात में मौत
Fri, 26 Aug 2022 12:20 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:20 PM IST
सार
इंदौर में पिपल्याराव इलाके में एक छात्र की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बालकनी में मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी पैर फिसला और नीचे गिर गया।
विज्ञापन
युवराज गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पिपल्याराव इलाके में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह चौथी मंजिल स्थित अपने घर की बालकनी में खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान कथित तौर पर उसका पैर फिसला और गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्र का नाम युवराज गहलोत बताया जा रहा है, जो महेश्वर का रहने वाला है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और इसके लिए ही पिपल्याराव क्षेत्र की एक बिल्डिंग में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह चौथी मंजिल पर कमरे के बाहर बालकनी में मोबाइल पर बात कर रहा था। पैर फिसलने से वह नीचे गिरा। परिजन और करीबी लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
