फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A girl went to the kitchen to heat milk on gas in the morning, the door was blown off by the expl

Indore News: सुबह गैस पर दूध गर्म करने रसोई में गई युवती, विस्फोट से उड़ गया दरवाजा, युवती भी झुलसी

Thu, 07 Dec 2023 07:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Dec 2023 07:50 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार गैस लीक होने के कारण ही हादसा हुआ। लंबे समय से गैस लिक होने के कारण गैस एकत्र हो गई थी और आग के संपर्क में आते ही विस्फोट हो गया।

विज्ञापन
Indore News: A girl went to the kitchen to heat milk on gas in the morning, the door was blown off by the expl
किचन में विस्फोट। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की सांईबाग काॅलोनी मेें सुबह हुए विस्फोट से रहवासी अचानक चौंक गए। विस्फोट जिस घर में हुआ, उसके किचन का फर्नीचर, दरवाजा टूट गया। युवती भी गंभीर रुप से झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। रात के समय संभवत: युवती ने गैस चूल्हा बंद नहीं किया था। सुबह वह दूध गर्म करने उठी और जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

इस हादसे में 24वर्षीय युवती साक्षी मिश्रा घायल हो गई। वह मकान में किराए से रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। विस्फोट की जानकारी मिलने पर खजराना पुलिस पहुंची। तब किचन में सामान बिखरा पड़ा था और युवती रो रही थी। उसके सिर, पेट और हाथ झूलस गए थे।

विज्ञापन


मकान मालिक व पड़ोसी उसे बांबे अस्पताल ले गए। युवती की दो सहेलियां भी अस्पताल पहुंच चुकी थी। बाद में परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार गैस लीक होने के कारण ही हादसा हुआ। लंबे समय से गैस लिक होने के कारण गैस एकत्र हो गई थी और आग के संपर्क में आते ही विस्फोट हो गया। यदि खिड़की दरवाजे खुले रहते तो शायद विस्फोट नहीं होता। युवती की हालत गंभीर है वह 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंखा हो गया टेढ़ा

गैस लीक के कारण हुआ विस्फोट इतना धमाकेदार था कि बरामदे में लगा पंखा टेढ़ा हो गया और वहां रखा एक्टिवा वाहन गिर गया और उसकी डिक्की टूट गई। पहले रहवासियों विस्फोट का कारण नहीं समझ पा रहे थे,क्योकि गैस लीक होने के कारण आग लगती है,लेकिन बाद में आग का कारण गैस लीक होना ही पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed