फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News A 1.5 Ton Elephant Made from Scrap to Throw Colors and Water in Rang Panchami Celebration

Indore News: कबाड़ से बना डेढ़ टन का हाथी, सौ फीट तक फेंकेगा रंग गुलाल

Tue, 18 Mar 2025 06:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 18 Mar 2025 06:25 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में इस बार रंग पंचमी की रंगारंग गेर में नगर निगम की टीम का जबरदस्त इनोवेशन देखने को मिलेगा। पहले भी नगर निगम ने चौराहों पर कबाड़ से आकर्षक कलाकृतियां बनाई हैं, और शहर के विभिन्न आयोजनों में भी इनका योगदान रहा है।

विज्ञापन
Indore News A 1.5 Ton Elephant Made from Scrap to Throw Colors and Water in Rang Panchami Celebration
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में निकलने वाली रंग पंचमी की रंगारंग गेर में इस बार नगर निगम की टीम का जबरदस्त इनोवेशन भी देखने को मिलेगा। नगर निगम की टीम ने डेढ़ टन कबाड़ से एक हाथी बनाया है जो 100 फीट की ऊंचाई तक रंग, गुलाल और पानी उछालेगा। यह रंग, गुलाल गेर में आने वाले लाखों लोगों की भीड़ पर गिरेगा और जनता को उत्साह और उल्लास के रंगों से सराबोर करेगा। 
विज्ञापन


पहले भी निगम ने पेश की मिसाल
इससे पहले भी नगर निगम की टीम चौराहों पर कबाड़ से आकर्षक कलाकृतियां बन चुकी है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से लेकर शहर के आयोजनों में भी नगर निगम की टीम के द्वारा बनाए गए कबाड़ के स्टैचू जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं। लगातार सात बार स्वच्छता में नंबर वन रहने वाला इंदौर हर तरह के कचरे को उपयोग में ला रहा है।
विज्ञापन


गेर में भी दिखेंगे कई नए रंग
अलग अलग संस्थाओं के द्वारा निकाली जाने वाली गेर में भी इस बार भी कई तरह के रंग दिखेंगे। संगम कॉर्नर चल समारोह समिति ने अपनी गेर की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस आयोजन में कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को आमंत्रित किया गया है ताकि गेर में अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभा सकें। इस बार की गेर में विशेष रूप से बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की झलक देखने को मिलेगी, जो कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएगी। इसके अलावा, इस बार गेर में मिसाइलों से रंग उड़ाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे रंगों की बौछार का एक अनूठा और मनोरम दृश्य उपस्थित लोगों को देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed