फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: 20 tribal hostel students fall sick, 7 still under observation

Indore News: सरकारी होस्टल में बिगड़ी बच्चों की तबियत, कलेक्टर ने एसडीएम को भेजा, 7 गंभीर

Wed, 23 Jul 2025 09:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 23 Jul 2025 09:43 AM IST
सार

Indore News: एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर छात्रों के स्वास्थ्य के हालचाल लिए। 7 बच्चे अभी डॉक्टरों की सतत निगरानी में अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Indore news: 20 tribal hostel students fall sick, 7 still under observation
अस्पताल में पहुंचे एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित अनुसूचित जनजाति छात्रावास में बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसकी सूचना पर कलेक्टर आशीष सिंह ने तुरंत एसडीएम राकेश परमार को मौके पर भेजा। बच्चों की तबियत बिगड़ने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। कलेक्टर ने जांच शुरू करवा दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मंगलवार को दिनभर गिरा पानी, कभी तेज कभी हल्का, पारे ने भी लगाया गोता
विज्ञापन


20 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
एसडीएम परमार ने तत्परता दिखाते हुए सिविल अस्पताल पहुंचकर सभी बच्चों से बातचीत की और इलाज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से समन्वय कर बच्चों को समुचित चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परमार ने बताया कि कुल 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण पता नहीं चले
प्राथमिक उपचार के उपरांत 13 बच्चों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें होस्टल भेज दिया गया है। शेष 7 बच्चे अभी डॉक्टरों की सतत निगरानी में अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत अब सामान्य है। आगामी जांच की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी छात्रावासों की स्थिति का निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed