फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Daylong Rain Brings Relief from Heat, Causes Waterlogging and Traffic Chaos

Indore News: मंगलवार को दिनभर गिरा पानी, कभी तेज कभी हल्का, पारे ने भी लगाया गोता

Tue, 22 Jul 2025 08:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Jul 2025 08:24 PM IST
सार

Indore News: गर्मी और उमस से मिली राहत, लोगों को कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम और पानी भराव का भी सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Indore News: Daylong Rain Brings Relief from Heat, Causes Waterlogging and Traffic Chaos
इंदौर में आज दिनभर चला बारिश का दौर। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को दिनभर हल्की बारिश का दौर चलता रहा। सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी कभी हल्की तो कभी तेज बारिश में चलती रही। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को पौन इंच पानी बरसा था। इस सीजन में अब तक 7.3 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि जुलाई का कोटा पूरा करने के लिए अभी 8 इंच बारिश की और जरूरत है। मंगलवार को दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट रही और पारा 29.2 पर आ गया। वहीं रात का पारा 24.4 पर आ गया और सोमवार से 0.4 डिग्री कम रहा।  
विज्ञापन


चार दिन तेज बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि 24 जुलाई से एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। अगर यह मालवा से होते हुए गुजरा, तो सूखे दिनों की भरपाई कर देगा। सोमवार को हुई बारिश इसका संकेत है। मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अन्य जिलों में चार दिन तक भारी बारिश का दौर रहने वाला है। मानसून ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। दूसरी ओर 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में पानी भी भर गया
बारिश से शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। सबसे ज्यादा परेशानी कॉलोनियों, मोहल्लों की गलियों में आई, जिसे निगम ने ड्रेनेज और पानी की लाइन डालने के नाम पर खोद रखा है। गलियां, सड़कें कीचड़ से सन गईं। उधर, जलभराव की शिकायतें मिलने पर निगमायुक्त शिवम् वर्मा ने अपर आयुक्त को निर्देश दिए कि टीमों को जल भराव वाले इलाकों में भेजें। मधुमिलन चौराहा, एरोड्रम रोड, गिटार तिराहा, तीन इमली, 60 फीट रोड, जीपीओ चौराहे पर बारिश का पानी भर गया था। निगम की टीम मौके पर पहुंची और जल निकासी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed