Indore News: इंस्टाग्राम फ्रेंड बना दरिंदा, सड़क किनारे दुष्कर्म किया
Indore News: इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र की 18 वर्षीय तलाकशुदा युवती ने अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड पर दुष्कर्म और शादी के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक 18 वर्षीय तलाकशुदा युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि पुत्र हीरालाल यादव, निवासी ग्राम जाख्या, के खिलाफ बलात्कार और शादी के नाम पर धोखा देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की रवि से इंस्टाग्राम पर 2024 में दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। इस दौरान रवि ने युवती से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, जिस पर युवती ने अपनी तलाकशुदा स्थिति बताई। रवि ने इसे कोई आपत्ति नहीं बताई और विश्वास दिलाया कि वह फिर भी शादी करेगा।
Indore News: फोटोग्राफर की आत्महत्या से सब हैरान, शादी के एक साल बाद उठाया खौफनाक कदम
होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को रवि ने उसे घूमाने के बहाने बुलाया और होटल ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने विवाह की बात टाल दी। मन रखने के लिए रवि ने कुछ मुलाकातों में मांग भर दी, लेकिन किसी तरह की वैध या धार्मिक रीति-रिवाज से शादी नहीं की गई। यह युवती के साथ भावनात्मक और शारीरिक दोनों ही स्तरों पर धोखा था।
दूसरी बार सड़क किनारे की जबरदस्ती
पीड़िता ने आगे बताया कि 31 मई को रवि ने उसे लवकुश चौराहे पर मिलने बुलाया और अपनी गाड़ी से MR10 सर्विस रोड ले गया, जहां एक बार फिर जबरन संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात की, तो रवि ने उसे रैपिडो बुक कर घर भेज दिया और बाद में उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोपी के इस व्यवहार से पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई।
थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
जब पीड़िता रवि के घर पहुंची, तो उसके परिवार वालों ने उसे भगा दिया और रवि ने भी उसे अपशब्द कहे। अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शनिवार को बाणगंगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार देर शाम मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
