फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 11 constructions falling under the purview of the road were demolished, clearing the way for the

Indore News: सड़क की जद में आ रहे 11 निर्माण तोड़े, 100 फीट चौड़ी सड़क बनने का रास्ता साफ

Mon, 03 Nov 2025 10:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Nov 2025 10:42 PM IST
सार

रहवासियों का विरोध इस बात को लेकर था कि पहले सड़क के लिए जो पीले निशान लगाए गए थे। उतने तो हमने हटा लिए थे। अब ज्यादा निर्माण क्यों तोड़ा जा रहा है। इसे लेकर रहवासी लामबंद होकर विरोध भी करते रहे, लेकिन निर्माण तोड़े गए। 

विज्ञापन
Indore News: 11 constructions falling under the purview of the road were demolished, clearing the way for the
सड़क की जद में आ रहे 11 निर्माण तोड़े - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के खड़े गणपति से टिगरिया बादशाह तक 100 फीट से ज्यादा चौड़ी सड़क नगर निगम बना रहा है। इसके लिए 11 बाधक मकानों पर बुलड़ोजर चले। सोमवार सुबह नगर निगम का अमला जब मौके पर पहुंचा तो बारिश हो रही थी। रहवासियों ने कहा कि बारिश में कैसे गृहस्थी का सामना हटाएंगे, थोड़े दिन की मोहलत दी जाए, लेकिन अफसर नहीं माने। उन्होंने कहा कि बाधक निर्माणों के कारण सड़क नहीं बन पा रही है। इस सड़क पर पहले डेढ़ सौ से ज्यादा मकानों को तोड़ा गया था।

विज्ञापन

 

रहवासियों का विरोध इस बात को लेकर था कि पहले सड़क के लिए जो पीले निशान लगाए गए थे। उतने तो हमने हटा लिए थे। अब ज्यादा निर्माण क्यों तोड़ा जा रहा है। इसे लेकर रहवासी लामबंद होकर विरोध भी करते रहे, लेकिन निर्माण तोड़े गए। दरअसल संगम नगर कचरा स्टेशन के पास सड़क पर कर्व आ रहा है। भविष्य में वह ब्लैक स्पाॅट बन सकता है। इसे देखते हुए घुमाव को कम करने के लिए आसपास के 11 मकानों को बाधक हिस्से हटाने का नोटिस दिया गया था।

विज्ञापन



किसी के तीन मंजिला मकान पर बुलड़ोजर चले तो किसी के दो मंजिला निर्माण को तोड़ा गया। कुछ रहवासियों ने कहा कि हमने लोन लेकर मकान बनाए थे और किराएदारों के किराए से किश्ते भरते थे, लेकिन अब मकान टूटने से हमारे घर का बजट भी गड़बड़ा जाएगा। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम अपने कचरा स्टेशन को बचाने के लिए हमारे निर्माण तोड़ रहा है। रहवासियों ने कहा कि स्टेशन की बाउंड्रीवाॅल भी चौड़ाई की जद में आ रही है। उसे भी हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed