{"_id":"68a6e1b300106f443f03cce3","slug":"indore-news-10th-class-student-killed-in-road-accident-friend-injured-in-kanadia-area-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News : सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News : सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल
Thu, 21 Aug 2025 05:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:23 PM IST
सार
Indore News : इंदौर के कनाड़िया इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में 10वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। जिम से लौटते समय स्कूली वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
यश
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के कनाड़िया इलाके में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सुबह जिम से लौट रहे थे तभी नई सड़क के पास एक स्कूली वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन चालक ने ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक एक छात्र की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण, जातिसूचक शब्द कहने पर आरोपी पर केस दर्ज
जिम से घर लौटते समय हुआ हादसा
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक हादसा अंबामूलिया क्षेत्र के पास हुआ। मृतक छात्र की पहचान यश (16) पुत्र शंकर पांचाल निवासी गुलमर्ग कॉलोनी के रूप में हुई है। यश अपने दोस्त वंश के साथ सुबह करीब 8 बजे जिम से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूली वैन ने बाइक को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यश सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि वंश को हाथ-पैर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने वैन को रोक लिया और तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान यश की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
परिजनों ने बताया कि यश एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। उसके पिता एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। यश के परिवार में छोटा भाई और बहन भी है। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घायल वंश से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
कनाड़िया क्षेत्र में एक और हादसा, मजदूर की मौत
इसी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक और सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसा बिचौली मर्दाना रोड पर हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जगदीश पुत्र डोगरमल निवासी बड़वानी के रूप में हुई है। उसके साथ अजय पुत्र भागवत और शानू भी बाइक पर सवार थे। तीनों को एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान जगदीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर बोलेरो वाहन की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि तीनों युवक मजदूरी करते थे और काम के सिलसिले में इंदौर आए थे।