फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 10 New COVID Cases in 3 Days, Total Active Count Reaches 29

Indore News: फिर से बढ़ रहा कोरोना, तीन दिन में 10 मरीज, अब 29 एक्टिव केस

Fri, 27 Jun 2025 07:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 27 Jun 2025 07:46 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में कोरोना का खतरा फिर मंडराने लगा है। गुरुवार को दो नए मरीज मिलने के बाद बीते तीन दिनों में संक्रमितों की संख्या 10 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Indore News: 10 New COVID Cases in 3 Days, Total Active Count Reaches 29
कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com

विस्तार

इंदौर में गुरुवार को एक बार फिर दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीज स्थानीय निवासी हैं। बीते तीन दिनों में कुल 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन ताजा मामलों को जोड़कर इस वर्ष अब तक कुल 169 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 161 इंदौर के ही हैं। वर्तमान में जिले में 29 एक्टिव केस हैं। नए मरीजों को एहतियातन होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन

सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे, स्थिति सामान्य
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इसके अलावा उनके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे। मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल की लैब भेजे जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि नए मरीजों में सर्दी-खांसी जैसे हल्के लक्षण हैं और सभी की हालत सामान्य है। घबराने की कोई बात नहीं है, मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन

अब तक तीन महिलाओं की कोरोना से मौत
इंदौर में इस साल अब तक तीन महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला इंदौर, एक खरगोन और एक रतलाम की निवासी थी। ये सभी महिलाएं अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थीं, जिससे संक्रमण के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमवाय और एमआरटीबी में हो रही जांच
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए इंदौर में दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों – एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल – में आरटी-पीसीआर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। जिन लोगों में सर्दी-खांसी जैसे लक्षण हैं, वे यहां आकर अपनी जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है और नागरिकों से सावधानी रखने की अपील कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed