फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Newborn found in a sack, man informed police after hearing crying sound

Indore: बोरे में मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर व्यक्ति ने दी पुलिस को सूचना

Wed, 24 Dec 2025 11:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Dec 2025 11:01 AM IST
सार

इंदौर में एक नवजात को कचरे के ढेर में फेंक कोई चला गया। इसके बाद एक राहगीर ने उसकी आवाज सुनी। फिर पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Indore: Newborn found in a sack, man informed police after hearing crying sound
बोरे में मिला नवजात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रजापत नगर की संकरी गली में कोई नवजात को बोरे में बंद कर कचरे के ढेर में फेंक गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। एक राहगीर ने बच्चे की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। उसे कौन फेंक कर गया, इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। नवजात का जन्म दो से तीन दिन पहले हुआ है। डाॅक्टरों के अनुसार नवजात की तबीयत ठीक है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रतापत नगर के भाजपा पार्षद राकेश जैन के कार्यालय के समीप एक सफेद बोरे में शिशु को रात के समय फेंका गया। रोते हुए बच्चे को देखकर राहगीर ने द्वारकापुरी पुलिस थाने को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके पर कचरे का ढेर भी लगा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:जरूरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीन, शासकीय स्कूलों में दी स्वच्छ पानी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के नर्सिंग होम में भी पता लगाया जा रहा है कि दो से तीन में कितनी डिजीवरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed