फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: NDRF saved life of Indore girl in Mahakumbh, her health had deteriorated after bathing.

Indore: महाकुंभ में इंदौर की लड़की की बचाई एनडीआरएफ ने जान,स्नान के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

Sun, 02 Feb 2025 08:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 02 Feb 2025 08:28 PM IST
सार

घटना रविवार को प्रयागराज के शास्त्री पुल के नजदीक कालीघाट पर हुई। स्नान के बाद लड़की की तबीयत बिगड़ अचानक बिगड़ गए थी। वह बेहोश होने लगी। नदी का पानी काफी ठंडा था। इस वजह से उसकी तबीयत खराब हुई। इसके एनडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन
Indore: NDRF saved life of Indore girl in Mahakumbh, her health had deteriorated after bathing.
प्रयागराज में इंदौर की लड़की की तबीयत हुई खराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ मेले में 13 वर्षीय लड़की की एनडीआरएफ ने जान बचाई है। वह इंदौर की रहने वाली है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह हाइपोथर्मिया की शिकार हो गई थी।

विज्ञापन

 

यह घटना रविवार को प्रयागराज के शास्त्री पुल के नजदीक कालीघाट पर हुई। स्नान के बाद लड़की की तबीयत बिगड़ अचानक बिगड़ गए थी। वह बेहोश होने लगी। नदी का पानी काफी ठंडा था। इस वजह से उसकी तबीयत खराब हुई। इसके एनडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।13 वर्षीय कनिष्का परिजनों के साथ इंदौर से मेले में आई है। फिलहाल उसकी तबीयत ठीक है।

विज्ञापन

 

इंदौर से प्रयागराज के लिए विशेष उड़ान

इंदौर से प्रयागराज के लिए इंडिगो कंपनी ने विशेष उड़ान शुरू की है। 5 फरवरी से 15 फरवरी तक रोज दोपहर में यह उड़ान संचालित होगी।

दरअसल इंदौर से प्रयागराज के लिए सभी उड़ाने पैक चल रही है।इंदौर से प्रयागराज का किराया 30 से 40 हजार तक हो रहा है। नई उड़ान शुरू होने पर यात्री नौ हजार में यात्रा कर सकेंगे।प्रयागराज से विमान दोपहर में 12.55 पर रवाना होगा और 2.20 बजे इंदौर आ जाएगा। इंदौर से विमान 2.55 बजे रवाना होगा और 4.20 बजे इंदौर आएगा। कंपनी इस उड़ान के लिए एयर बस 320 नियो विमान का इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed