फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Names sought from MLAs for 12 posts of alderman in Indore, announcement may be made next week

Indore: इंदौर में एल्डरमैन के 12 पदों के लिए विधायकों से मांगे नाम, अगले सप्ताह हो सकती है घोषणा

Sat, 16 Aug 2025 01:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 16 Aug 2025 01:31 PM IST
सार

इंदौर में एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए भाजपा संगठन ने फार्मूला तय किया जा चुका है। हर विधानसभा से दो एल्डरमैन नियुक्त होंगे। एक क्षेत्रीय विधायक की पसंद से बनेगा, तो दूसरे एल्डरमैन की नियुक्ति भाजपा संगठन की पसंद से होगी।

विज्ञापन
Indore: Names sought from MLAs for 12 posts of alderman in Indore, announcement may be made next week
भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक एल्डरमैन घोषित नहीं हो पाए है। इसे लेकर अब हलचल तेज हो गई है। इस सप्ताह एल्डरमैन की घोषणा हो सकती है। इंदौर शहर के छह विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों से संगठन ने एल्डरमैन के लिए नाम मांगे हैै। नगर निगम में इसके लिए 12 पद है। एल्डमैन के नामों की घोषणा प्रदेश भाजपा करेगी। विधायकों से मिले नामों पर भाजपा पदाधिकारियों ने मंथन करेगी। इसके बाद सूची भोपाल भेजी जाएगी। एल्डरमैन के साथ भाजपा की कार्यकारिणी के नामों पर भी पर्यवेक्षक विधायकों से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

 

हर विधानसभा में दो एल्डरमैन नियुक्त होंगे

इंदौर में एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए भाजपा संगठन ने फार्मूला तय किया जा चुका है। हर विधानसभा से दो एल्डरमैन नियुक्त होंगे। एक क्षेत्रीय विधायक की पसंद से बनेगा, तो दूसरे एल्डरमैन की नियुक्ति भाजपा संगठन की पसंद से होगी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि विधायकों ने नाम मांगे गए है। आए नामों पर मंथन होगा, फिर सूची भोपाल भेजी जाएगी।  

विज्ञापन

 

50 से ज्यादा नेता दौड़ में

एल्डरमैन के पद के लिए भाजपा में एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति है। छह विधायकों ने 50 से ज्यादा नामों की अनुंशसा की तैयारी की है। सबसे ज्यादा दावेदार तीन और एक नंबर विधानसभा में है। विधायक उन वार्डों के नेता को एल्डरमैन बनाना चाहते है, जहां नगर निगम चुनाव में भाजपा हारी थी। इसके पीछे वजह यह है कि दो साल बाद होने वाले नगर निगम चुनाव में हारे वार्ड की स्थिति मजबूत हो सके। एल्डरमैनों को सक्रियता के चलते पार्षद का टिकट मिलने की संभावना भी रहती है। इस कारण भी कई नेता इस पद के लिए प्रयास कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed