फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore nagar nigam portal tax and other services

Indore News: जनवरी में लांच होगा इंदौर नगर निगम का पोर्टल, टैक्स भरना होगा आसान, कई अपडेट्स मिलेंगी

Thu, 18 Jul 2024 11:09 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 18 Jul 2024 11:09 AM IST
सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अमर उजाला को दी जानकारी, बोले- इंदौरियों के लिए बनेगा सुविधा का सिंगल प्लेटफॉर्म
 

विज्ञापन
indore nagar nigam portal tax and other services
महापौर पुष्यमित्र भार्गव देंगे इंदौर को नया निगम पोर्टल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मप्र में इंदौर सर्वाधिक टैक्स देने वाला शहर है। पिछले छह महीने से शहर की जनता टैक्स भरने के लिए परेशान हो रही है। एमपीईनगरपालिका पोर्टल पर जनता आनलाइन टैक्स भरती थी जो ठीक से काम नहीं कर रहा है। यह राजस्तरीय पोर्टल है जिस पर मप्र के सभी जिलों से लोग टैक्स भरते हैं। इस पर परेशानी आने के कारण महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की जनता को खुद का पोर्टल देने का निर्णय किया। 
विज्ञापन


जनवरी तक बन जाएगा इंदौर का पोर्टल
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अमर उजाला को बताया कि शहर की जनता को जनवरी 2025 में अपना खुद का पोर्टल मिल जाएगा। इस पोर्टल पर टैक्स भरना जनता के लिए बेहद आसान होगा। महापौर ने बताया कि अगस्त में एक बड़ा कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें पोर्टल की पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि पोर्टल बनाने में कितना खर्च होगा इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन


कई फीचर जुड़ेंगे, निगम की हर अपडेट मिलेगी
यह पोर्टल इंदौर की जनता के लिए कई तरह की सुविधाएं देने का माध्यम बनेगा। नगर निगम की तमाम योजनाओं के बारे में इस पर जानकारी होगी। जनता प्रापर्टी, जल, बाजार समेत सभी तरह के टैक्स आसानी से इस पर भर पाएगी। शहर में स्वच्छता, सड़क, निर्माण और अन्य तरह की समस्याओं से जुड़ी शिकायतों को भी इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से किया जा सकेगा। लोग अपनी परेशानियों की शिकायत करने के बाद अपनी शिकायत का स्टेटस भी इस पर ट्रैक कर सकेंगे। निगम अभी 311 एप की मदद से यह काम कर रहा है और भविष्य में एप के सभी फीचर्स को इसमें जोड़ने पर भी विचार होगा। इसके साथ ही निगम के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम, अभियानों की जानकारी भी इस पोर्टल पर लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी टैक्स भरने में परेशान हो रहे लोग
इंदौर के लोग अभी भी एमपीईनगरपालिका पोर्टल पर टैक्स भरने में परेशान हो रहे हैं। पोर्टल अभी भी रुक रुककर चल रहा है और लोगों को कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। कुछ समय पहले पोर्टल पर जिन लोगों ने टैक्स भरा था उनका डाटा भी उड़ गया था। उस डाटा को भी रिकवर किया जा रहा है। लगभग 70 से 80 प्रतिशत डाटा रिकवर किया जा चुका है। जिन लोगों के पास टैक्स भरने की रसीदें हैं वे रसीद दिखाकर अपना डाटा अपडेट करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed