{"_id":"6434098cbf0a7b08e40f3373","slug":"indore-nagar-nigam-budget-2023-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Budget: डिजिटल सिटी के रूप में विकसित होगा नया इंदौर, सिविल अस्पताल बनेगा, स्पोर्ट्स के लिए बढ़ेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Budget: डिजिटल सिटी के रूप में विकसित होगा नया इंदौर, सिविल अस्पताल बनेगा, स्पोर्ट्स के लिए बढ़ेगा बजट
Mon, 10 Apr 2023 07:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 10 Apr 2023 07:48 PM IST
सार
बजट पर बैठक में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने लिया निर्णय, शहर में नवाचार पर होगा फोकस, डिजिटल और स्टार्टअप सिटी के रूप में करेंगे तैयार
विज्ञापन
बजट पर बैठक में
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर के विकास के लिए नगर निगम के बजट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चर्चा आयोजित की। इसमें विकास के कई मुद्दों के साथ नवाचार पर भी ध्यान दिया गया है। बजट पर चर्चा के बाद मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इस बार ने नए सिविल अस्पताल पर सहमति बनी है। इसके साथ इंदौर में शामिल हुए 29 गांव के विकास के लिए भी नया बजट बनाया गया है। इस बजट से इन सभी गांव के विकास में बेहतर मदद मिलेगी। यहां पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध जल्द से जल्द कराई जाएंगी। सभी ने मिलकर इस बजट में कई नए प्रावधान किए हैं जो शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जनता की सुविधा और हितों को प्राथमिकता देते हुए इस बार का बजट सभी की सहमति से तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है की अप्रैल अंत तक बजट जारी हो जाएगा।
इंदौर में बनेगा सिविल अस्पताल, 29 गांव के विकास के लिए बढ़ाएंगे बजट
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हमने सभी से सुझाव लिए हैं। हम सभी का प्रयास है कि इंदौर अब डिजिटल सिटी बने। ट्रैफिक, खेल, सौलर सिटी जैसी अवधारणाओं का समावेश होगा। 29 गांव के लिए अलग से सेल बनेगा। अन्य सभी वार्डों से इन सभी गांवों में ज्यादा बजट होगा। पूरी कोशिश है कि बजट अप्रैल अंत तक आ जाएगा। अभी लाड़ली बहना योजना पर पूरी ध्यान है, इसमें आ रही तकनीकी कमियों को दूर करने पर काम कर रहे हैं। गर्मी का मौसम आने वाला है इसलिए पानी की कमी न हो इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महापौर भार्गव ने बताया कि इंदौर नगर निगम के आगामी बजट को लेकर शहर के सभी जनप्रतिनिधियों से निगम के अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जलयंत्रालय व सीवरेज विभाग, यातायात विभाग, विद्युत विभाग, जनकार्य विभाग, सौर उर्जा, वर्कशॉप विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ व अन्य विभाग आदि के संबंध में सुझाव लिए हैं।
ठेकेदारों का पैसा रुकने से रुक गए काम
बजट की बैठक में कई नेताओं ने यह भी मुद्दा उठाया कि ठेकेदारों का पैसा रुकने से कई जगह विकास के काम रुके हुए हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि एक महीने में अधिकांश ठेकेदारों के पैसे जारी कर दिए जाएंगे। नेताओं ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जो वादे किए वह समय पर पूरे नहीं होंगे तो गलत संदेश जाएगा इसलिए ठेकेदारों के पैसे समय पर जारी करके काम पूरे करवाना चाहिए। बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक महेन्द हार्डिया, विधायक रमेश मेन्दोला, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, विधायक आकाश विजयवर्गीय, आइडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, जीतू यादव, प्रिया डांगी, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया, मनीष शर्मा, निरंजनसिंह चौहान, अभिषेक शर्मा, समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित थे।