फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mother, son and aunt died due to drowning in Narmada river in Maheshwar, family is from Indore.

Indore: महेश्वर में नर्मदा में डूबने से इंदौर के एक परिवार के तीन की मौत, मृतकों में मां-बेटा और मौसी शामिल

Wed, 31 Jul 2024 06:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 31 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

मंदिरों में दर्शन करने के बाद दोपहर दो बजे घाट पर स्नान कर रहा 18 वर्षीय विक्रम राजपूत डूबने लगा तो यह देख मां उर्मिला और मौसी 25 वर्षीय मोहिनी ने हाथ पकड़ कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तीन गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन
Indore: Mother, son and aunt died due to drowning in Narmada river in Maheshwar, family is from Indore.
महेश्वर मेें हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से इंदौर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीनों मंदिर में दर्शन करने के बाद पेशवा घाट में नहाने के लिए आए थे। पहले बेटे का पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मां पानी में उतरी तो वह भी डूबने लगी। यह देख मौसी बचाने गई और वह भी डूब गई। तीनों को तैरना नहीं आता था। गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव निकाले। 

विज्ञापन


यह परिवार इंदौर के सांवेर रोड ई-सेक्टर में रहता है। परिजनों ने बताया कि हमारा परिवार महेश्वर घूमने के लिए सुबह 11 बजे वहां पहुंचा था। मंदिरों में दर्शन करने के बाद दोपहर दो बजे घाट पर स्नान कर रहा 18 वर्षीय विक्रम राजपूत डूबने लगा तो यह देख मां उर्मिला और मौसी 25 वर्षीय मोहिनी ने हाथ पकड़ कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तीन गहरे पानी में चले गए। हम उन्हें बचाते, उससे पहले ही तीनों डूब गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर घाट पर आई और तीनों के शव को निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद इंदौर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


दो साल में 20 से ज्यादा मौतें
हादसे में मृत मोहिनी का डेढ साल का बेटा है। वह भी तब घाट पर ही था और अपनी मां को न पाकर रोने लगा था। आपको बता दें महेश्वर घाट पर दो साल में 20 से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। यहां पानी काफी गहरा है और फिसलने के कारण लोग गहरे पानी में  चले जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed