फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mohan Giri said – incomparable contribution of tribal society in protecting the religious culture of I

Indore: मोहन गिरी बोले-भारत की धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनजाति समाज का अतुलनीय योगदान

Fri, 15 Nov 2024 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 15 Nov 2024 07:13 PM IST
सार

समारोह के बाद होलकर काॅलेज से भंवरकुआं चौराहा पर शोभायात्रा भी निकाली गई। लोकगीतों की थाप पर लोग थिरकते हुए चले। शोभायात्रा में शामिल लोगों के हाथों में महापुरुषों की तस्वीरें भी थी। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर शहर में अन्य आयोजन भी हुए।

विज्ञापन
Indore: Mohan Giri said – incomparable contribution of tribal society in protecting the religious culture of I
जनजाति दिवस पर आयोजित समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें जनजाति गौरव दिवस के मौके पर होलकर काॅलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समरसता मिशन के राष्ट्रीय संयोजक मोहन नारायण गिरी ने कहा कि कहा कि जनजाति समाज ने सदियों से प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है।भारत की धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनजाति समाज का अतुलनीय योगदान रहा है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से हमारे इतिहास एवं आस्था को लेकर एक झूठा विमर्श गढ़ा जा रहा है। समाज को समझदारी से इसे समाप्त करना है।हम भारत के शासक वर्ग से रहे है। शोषित बता कर हमें कमजोर बनाने की कुटिल नीति के जाल में फंसना नहीं है।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम के अतिथि शिक्षाविद डॉक्टर सुशील कुमार सोमानी थे,जबकि विशेष अतिथि महामण्डलेश्वर 1008 दादूजी महाराज और समाजसेवी टीकम गर्ग थे।

समारोह के बाद होलकर काॅलेज से भंवरकुआं चौराहा पर शोभायात्रा भी निकाली गई। लोकगीतों की थाप पर लोग थिरकते हुए चले। शोभायात्रा में शामिल लोगों के हाथों में महापुरुषों की तस्वीरें भी थी। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर शहर में अन्य आयोजन भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए अनिता मास्कुले ने कहा जनजाति विकास मंच की गतिविधियों की जानकारी के साथ भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृतान्त का परिचय दिया।संचालन अनुराग पनवेल ने किया। आभार सोनल दरबार ने व्यक्त किया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed