फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mock drill system will remain in Indore, sirens will not be removed

Indore: इंदौर में कायम रहेगा माॅकड्रिल सिस्टम, नहीं हटाए सायरन

Fri, 09 May 2025 08:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 09 May 2025 08:20 AM IST
सार

इंदौर देश के मध्य हिस्से में है। इंदौर के समीप सैन्य छावनी महू और केट जैसे संस्थान है। इस कारण यहां भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इंदौर में फिलहाल 12 स्थानों पर सायरन की व्यवस्था की गई है। इसके दायरा बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Indore: Mock drill system will remain in Indore, sirens will not be removed
इंदौर में होगा ब्लैक आउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के निर्देश पर इंदौर में सात मई को माॅकड्रिल और ब्लैक आउट हुआ, लेकिन शहर में उसका सिस्टम लंबे समय के लिए स्थाई रूप से कायम रहेगा, ताकि भविष्य में ब्लैक आउट के हालातों के दौरान वह सक्रिय रह सके। इंदौर में आपदा प्रबंधन के कामों के कामों की अफसरों ने समीक्षा की है।

विज्ञापन

देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में युद्ध जैसे हालात हैं। इंदौर देश के मध्य हिस्से में है। इंदौर के समीप सैन्य छावनी महू और कैट जैसे संस्थान हैं। इस कारण यहां भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इंदौर में फिलहाल 12 स्थानों पर सायरन की व्यवस्था की गई है। इसके दायरा बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि 7 मई को शहर के कई स्थानों पर सायरन की आवाज सुनाई नहीं दी थी।

विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह कह चुके हैं सात मई को जो ब्लैक आउट किया गया था, उसकी समीक्षा भी की गई है। वैसे तो शहर के ज्यादातर हिस्सों में माॅकड्रिल के प्रोटोकाल का पालन किया गया, लेकिन जिन क्षेत्रों में रोशनी नजर आई। वहां अगली माॅकड्रिल में बिजली गुल की जाएगी। पहली माॅकड्रिल में स्वेच्छा से शहरवासियों को लाइट बंद करने के लिए कहा गया था। उधर, नगर निगम भी इंदौर में आपदा सेल गठित करने की तैयारी कर चुका है। वार्ड स्तर पर रहवासियों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed