फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minor raped, dies after giving birth to baby in Gujarat; police register case against youth

Indore: नाबालिग से दुष्कर्म, गुजरात में शिशु को जन्म देने के बाद हो गई मौत, युवक पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Wed, 14 Jan 2026 08:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Jan 2026 08:05 PM IST
सार

एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग गर्भवती हो गई है और बच्चेे को जन्म देने के बाद इंदौर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।    

विज्ञापन
Indore: Minor raped, dies after giving birth to baby in Gujarat; police register case against youth
टांडा पुलिस ने केस दर्ज किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार की एक नाबालिग लडकी ने गुजरात में एक शिशु को को जन्म दिया, इसके बाद लडकी की तबीयत बिगडने पर इंदौर में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान लडकी की इंदौर एमटीएच अस्पताल में मौत हो गई, इधर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु की तो पता चला कि लडकी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी सुनकेश पिता डुंगरसिंह उम्र 20 साल निवासी बराड के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। घटना के बाद से ही आरोपी सुनकेश फरार हो गया हैं, जिसकी तलाश को लेकर एक टीम भी गठित की गई है।

विज्ञापन

 

यह था मामला

दरअसल जिले के टांडा ब्लॉक में ग्राम बराड से 27 मई 2025 को 16 साल की नाबालिग लडकी का अपहरण हुआ था। गांव का ही आरोपी सुनकेश बहला-फुसलाकर लडकी को अपने साथ गुजरात लेकर गया, जहां पर शादी का झांसा देकर दुष्कार्म किया। जिससे लडकी गर्भवती हो गई थी, गुजरात में अमरेली जिले के ग्राम भाबरा में लडकी ने एक बच्चें को जन्म दिया था। इसके बाद से ही लडकी की तबीयत बिगडने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



दिनांक 25 दिसंबर को इंदौर में लडकी की इलाज के दौरान मौत हुई थी। इंदौर में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा, साथ ही मर्ग डायरी की जांच धार की टांडा पुलिस ने शुरु की थी। परिजनों ने ही पुलिस को बताया कि आरोपी लडकी का अपहरण कर ले गया व दुष्कर्म से गर्भवती होने पर ही लडकी की तबीयत खराब हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed