फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said- some bedbugs say that there will be situation like Bangladesh in India too

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बोले-कुछ खटमल कहते है कि भारत में भी बांग्लादेेश जैसे हालात होंगेे

Fri, 16 Aug 2024 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

विजयवर्गीय का बयान वर्मा पर तंज माना जा रहा है। इंदौर में नगर निगम मुख्यालय के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन मेें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि श्रीलंका, बांग्लादेश के बाद अब भारत की बारी है।
 

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said- some bedbugs say that there will be situation like Bangladesh in India too
कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजनीति में बांग्लादेश के मुद्दे पर चल रहे नेताअेां के बयान में खटमल-मच्छर जैसे शब्दों की एंट्री हो गई है। आजादी की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ खटमल-मच्छर कहते है कि भारत के हालात भी बांग्लादेश जैसे होंगे, लेकिन यह शेर-शेरनियों का देश है। यहां कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन

 

विजयवर्गीय का बयान वर्मा पर तंज माना जा रहा है। इंदौर में नगर निगम मुख्यालय के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन मेें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि श्रीलंका, बांग्लादेश के बाद अब भारत की बारी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण अब जनता पीएम हाउस में घुस कर कब्जा करेगी। उनके इस बयान पर राजनीति गरमा गई थी और भाजपा नेता उनकी शिकायत करने थाने भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने पाटनीपुरा पर आयोजित देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम में पहले गीत गाए और फिर कहा कि पता नहीं खटमल-मच्छरों को अक्ल कब आएगी। वे कहते है कि बांग्लादेश जैसे हालात भारत के होंगे। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि यह शेर-शेरनियों का देश हैै। यहां कभी बांग्लादेश जैसे हालत नहीं होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed