फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Milk will become costlier by two rupees from March 1, now it will be available at Rs 62 per liter

Indore: 1 मार्च से दो रुपये महंगा होगा दूध, 62 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा अब

Fri, 28 Feb 2025 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Feb 2025 07:27 PM IST
सार

दूध उत्पादक किसानों का कहना है कि दूध की कीमतों में बढ़ौत्री का फायदा किसानों को ज्यादा नहीं मिलता। पशु आहार के बाद पशु की देखभाल करने के लिए लोग भी रखे जाते है। जितना खर्च किया जाता है, उसकी तुलना में फायदा ज्यादा नहीं होता।

विज्ञापन
Indore: Milk will become costlier by two rupees from March 1, now it will be available at Rs 62 per liter
दूध के दामों में वृद्धि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल एक मार्च से इंदौर में नए दूध के भाव खुलते हैं और उसके हिसाब से बंदी वाले दूध के रेट तय होते हैं। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने इस बार दो रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। नए भाव एक मार्च से लागू हो जाएंगे। अभी तक दूध 60 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था। अब 62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।

विज्ञापन

 

दूध के भाव तय करने के लिए इंदौर दूध विक्रेता संघ की बैठक हुई थी। संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने बताया कि पशु पालन के लिए पशु आहार, चापड़ और भूसे की कीमतों में वृद्धि हो चुकी है। वहीं दुधारू पशुओं की कीमतें भी काफी हैं। दूध उत्पादक किसानों को मुनाफा ज्यादा नहीं हो रहा है और आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 

किसानों को लाभ मिलेगा
मथुरावाला ने बताया कि किसानों को दूध के दाम में वृद्धि का लाभ मिलेगा। किसानों से विक्रेता 8.60 रुपये प्रति फेट के हिसाब से दूध खरीदेंगे। बता दें, किसानों से विक्रेता 48 से 52 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदते हैं और परिवहन व वितरण खर्च जोड़कर दूध खेरची ग्राहकों को बेचा जाता है। दूध उत्पादक किसानों का कहना है कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा किसानों को ज्यादा नहीं मिलता। पशु आहार के बाद पशु की देखभाल करने के लिए लोग भी रखे जाते हैं। जितना खर्च किया जाता है, उसकी तुलना में फायदा ज्यादा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed