फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Metro Train date Time Station schedule ticket rate route

Indore Metro Train: मेट्रो में होगी निःशुल्क यात्रा, टाइम और स्टेशन की जानकारी भी आ गई

Sun, 13 Apr 2025 11:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 13 Apr 2025 11:02 PM IST
सार

Indore Metro Train: इंदौर मेट्रो को लेकर आई बड़ी खबर! अब एक सप्ताह तक आम जनता को मिलेगा फ्री यात्रा का मौका। इसके बाद 25% किराया लगेगा। स्टेशन, टाइम और टिकटिंग डिटेल्स जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Indore Metro Train date Time Station schedule ticket rate route
इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन शुरू। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मेट्रो का इंतजार कर रही जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेट्रो में इंदौर के लोगों को एक सप्ताह तक निःशुल्क यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके अगले सप्ताह में सिर्फ 25 प्रतिशत किराया लगेगा और फिर यह धीरे धीरे बढ़ता जाएगा। 
विज्ञापन


QR कोड आधारित टिकटिंग की सुविधा होगी 
मध्यप्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (MPMRCL) द्वारा इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर राजस्व परिचालन तिथि निर्धारित होते ही आरंभ किया जाएगा। 
इस कॉरिडोर के लिए ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) बिज़नेस मैनुअल एवं फेयर मैट्रिक्स को अनुमोदित कर दिया गया है। फेयर मैट्रिक्स को AFC सिस्टम में एकीकृत कर परीक्षण किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में यात्रियों को QR कोड आधारित टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भविष्य में चरणबद्ध रूप से अन्य डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म भी शुरू किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन संचालन समय-सारणी 
गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर 3 तक ट्रेन की आवृत्तिः प्रत्येक 30 मिनट में। 

यात्रियों की कुल यात्रा संख्या 
मार्गः गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर 3 तक (गमन दिशा) UP Direction 25 फेरे 
सुपर कॉरिडोर-3 से गांधीनगर की ओर (वापसी दिशा) Down Direction 25 फेरे 

विवरण गांधीनगर सुपर कॉरिडोर-03 
प्रथम प्रस्थान 08:00 बजे 08:00 बजे 
अंतिम प्रस्थान 20:00 बजे 20:00 बजे 
अंतराल (फ्रीक्वेंसी) 30 मिनट 30 मिनट

फेयर स्ट्रक्चर - येलो लाइन (28 स्टेशन) 
जोन यात्रा किए गए स्टेशन की संख्या किराया 
ज़ोन 01 1 से 02 20 
ज़ोन 02 03 से 05 30 
ज़ोन 03 06 से 08 40 
ज़ोन 04 09 से 11 50 
ज़ोन 05 12 से 14 60 
लंबी दूरी 15 या उससे अधिक (पूर्ण रिंग नेटवर्क हेतु) 80 

बेस फेयर मैट्रिक्स – सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर (गांधी नगर से SC-03 तक) 
न्यूनतम किरायाः ₹20 
अधिकतम किरायाः ₹30 

प्रमोशनल डिस्काउंट योजना प्रारंभिक 3 माह के लिए 
यात्रियों को आकर्षित करने एवं सुविधा का प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रारंभिक तीन माह के लिए विशेष किराया छूट योजना लागू की जा रही है: 

अवधि बेस फेयर पर छूट (%) टिकट प्रकार 
प्रथम सप्ताह 100 निशुल्क QR टिकट 
द्वितीय सप्ताह 75 छूट युक्त QR टिकट 
तृतीय सप्ताह 50 छूट युक्त QR टिकट 
चौथा सप्ताह से 3 माह तक 25 छूट युक्त QR टिकट 

बस से कनेक्टिविटी दी जाएगी
MPMRCL द्वारा AICTSL के साथ मिलकर मेट्रो यात्रियों के लिए बस सेवाओं के एकीकरण के माध्यम से लास्ट माइल कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए विचार किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत यात्रियों को बड़ा गणपति से इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल, सुपर कॉरिडोर होकर लवकुश चौराहा/आईएसबीटी तक एकीकृत मेट्रो बस सेवा प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed