फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mayor Bhargav said- Indore is fulfilling the vision of PM, even the opposition has started accepting t

Indore: मेयर भार्गव बोले- पीएम के विजन को पूरा करने वाला इंदौर,यह बात विपक्षी भी मानने लगे

Wed, 26 Mar 2025 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Mar 2025 08:02 PM IST
सार

मेयर ने कहा कि चिदंबरम ने चेन्नई की सफाई को लेकर कुछ सवाल उठाए और कहा कि इंदौर जाकर सफाई व्यवस्था देखना चाहिए। इंदौर मेें सबका स्वागत है। प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने वाला इंदौर है। अब तो विपक्षी भी इस बात को मानने लगे है।

विज्ञापन
Indore: Mayor Bhargav said- Indore is fulfilling the vision of PM, even the opposition has started accepting t
मेयर पुष्य मित्र भार्गव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने कहा कि चेन्नई के अधिकारी कचरा प्रबंधन सीखने के लिए यूरोप नहीं मध्य प्रदेश के इंदौर जाएं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चेन्नई के अधिकारी कचरा प्रबंधन तकनीकों का अध्ययन करने के लिए यूरोप का दौरा करेंगे। चेन्नई कॉर्पोरेशन ने पहले भी कई अध्ययन दौरे किए, लेकिन उनसे कोई ठोस बदलाव नहीं दिखा।

विज्ञापन



उनके बयान पर इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया। उनके मिशन को पूरा करने वाला इंदौर है। इंदौर सफाई मैनेजमेंट में देश के लिए रोल माॅडल है। देश का कोई भी शहर इंदौर आकर सफाई देखना चाहता है। सीखना चाहता है तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: मोहित को मिला अमेरिका में नया परिवार, अब विदेश में संवर जाएगा भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि चिदंबरम ने चेन्नई की सफाई को लेकर कुछ सवाल उठाए और कहा कि इंदौर जाकर सफाई व्यवस्था देखना चाहिए। उन्होंन अच्छी बात को समझ कर अच्छा करने के लिए कहा है। इंदौर मेें सबका स्वागत है। प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने वाला इंदौर है। अब तो विपक्षी भी इस बात को मानने लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed