फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mayor and Collector called to Sangh office, discussion on Bhagirathpura case

Indore:मेयर, कलेक्टर को संघ कार्यालय बुलाया,भागीरथपुरा मामले पर चर्चा

Thu, 08 Jan 2026 10:12 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 08 Jan 2026 10:12 AM IST
सार

अफसर और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी की बात अक्सर उठती है। मेयर ने भी एक बैठक में यह बात उठाई थी। इसके अलावा इंदौर में हिंदू सम्मेलन भी होने वाले है। उसे लेकर भी संघ पदाधिकारियों से चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
Indore: Mayor and Collector called to Sangh office, discussion on Bhagirathpura case
संघ कार्यालय से बाहर आते मेयर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागीरथपुरा में हुई 18 मौतों के बाद इंदौर की चर्चा देशभर में है। आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस पर संज्ञान लिया है। बताते है कि इसे लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गवसंघ कार्यालय तलब किए गए। इसके अलावा कलेक्टर शिवम वर्मा भी वहां गए। संघ पदाधिकारियों ने दोनों को भागीरथपुरा के हालात तत्काल सुधारने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शाम छह बजे पहुंचे थे।आरएसएस के प्रांत कार्यालय सुदर्शन भवन में प्रांत प्रचारक राजमोहन की उपस्थिति में लगभग डेढ़ घंटे बैठक चली। मेयर व कलेक्टर ने पदाधिकारियों को भागीरथपुरा की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई है। पदाधिकारियों ने दोनों से कहा कि बस्ती के लोग अभी भी डरे हुए। उनका विश्वास फिर लौटे। सप्लाई सामान्य जल्दी कराए। इसके अलावा अफसरों व जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी भी बात भी बैठक में उठी। इसके बाद मेयर बाहर निकले। बैठक में किस विषय पर चर्चा हुई,इसका खुलासा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता दे कि अफसर और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी की बात अक्सर उठती है। मेयर ने भी एक बैठक में यह बात उठाई थी। इसके अलावा इंदौर में हिंदू सम्मेलन भी होने वाले है। उसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। संघ ने भागीरथपुरा क्षेत्र के तीन सम्मेलन निरस्त किए है। इस बैठक से साफ संकेत है कि भागीरथपुरा मामले में संघ भी नजर रख रहा है। संघ का शहर की बस्तियों में तगड़ा नेटवर्क है। वहां से भी उन्हें पेयजल सहित अन्य समस्या का फीडबैक मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed