फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Markets remained open in Indore on the day of voting, traders also opened shops.

Indore:मतदान के दिन इंदौर में खुले रहे बाजार, व्यापारियों ने भी खोल ली दुकानें

Mon, 13 May 2024 09:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 May 2024 09:12 PM IST
सार

इंदौर में सुबह खाने-पीने की दुकानेें खुली रही। 56 दुकान, राजवाड़ा, ग्रेटर कैलाश रोड की चाय नाश्ते की दुकानों पर लोगों की भीड़ थी। इसके अलावा रानीपुरा, जवाहर मार्ग, राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट के बाजारों की ज्यादातर दुकानें खुली हुई थी।

विज्ञापन
Indore: Markets remained open in Indore on the day of voting, traders also opened shops.
इंदौर में 56 दुकान पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान के दिन इंदौर में आमतौर पर छुट्टी जैसा माहौल रहता है। लोग चुनाव से जुड़ी चर्चा में मशगूल रहते है, लेकिन इंदौर में सोमवार को वोटिंग के दौरान शहर के ज्यादातर बाजार खुले रहे। आम दिनों की तरह ही रौनक दिखाई दी। शहर के प्रमुख मार्गों का ट्रैफिक भी सामान्य दिनों की तरह ही नजर आ रहा था। यह दृश्य बताते है कि इंदौर में इस बार मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह लोगों में नहीं था।

विज्ञापन

इंदौर में सुबह खाने-पीने की दुकानेें खुली हुई थी। 56 दुकान, राजवाड़ा, ग्रेटर कैलाश रोड की चाय नाश्ते की दुकानों पर लोगों की भीड़ थी। वे नाश्ते में मशगूल नजर आए। इसके अलावा रानीपुरा, जवाहर मार्ग, राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट, तीन पुलिया, मालवा मिल के बाजारों की ज्यादातर दुकानें खुली हुई थी और व्यापारी ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। आमतौर पर मतदान वाले दिन व्यापारी भी कारोबार बंद रखते है।

विज्ञापन


 दोपहर में तो तेज गर्मी थी, लेकिन साढ़े चार बजे बाद धूप गायब हो गई और हवाएं चलने लगी। मौसम सुहाना होने के बाद लोग भी घरों से बाहर तफरी के लिए निकलने लगे। मतदान खत्म होेने के बाद तो शहर के बाजारों की रौनक और बढ़ गई। शहर के होटल-रेस्त्रां में तो रविवार जैसी ग्राहकी नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैर के लिए भी निकले लोग

शनिवार रविवार के अवकाश के साथ सोमवार को मतदान के लिए घोषित अवकाश का कई परिवारों ने फायदा उठाया। उन्होंने तीन दिन की यात्रा की प्लानिंग कर ली। इंदौर के लोग जयपुर, उदयपुर, शिर्डी, नासिक, अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में घूमने के लिए रवाना हो गए। इससे भी इंदौर में मतदान प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed