फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore loksabha election politician statement kailash vijayvargiya

चुनाव में नेताओं के बोलः किसी ने पीएम मोदी से मिलवाने का वादा किया तो किसी ने कही सबक सिखाने की बात

Mon, 13 May 2024 08:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 May 2024 08:01 PM IST
सार

इंदौर में लोकसभा के लिए हुए मतदान के दौरान नेताओं के बयान भी चर्चा का विषय रहे। कांग्रेस भाजपा के नेता एक दूसरे पर तंज कसते रहे। 
 

विज्ञापन
indore loksabha election politician statement kailash vijayvargiya
इंदौर के नेताओं के बयान चर्चा में रहे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग में नेताओं के भी कई रंग देखने को मिले। किसी ने इंदौर के जज्बे की तारीफ की तो किसी ने विरोधी पार्टी की खिंचाई की। सोमवार को सुबह छह बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे बंद हुई। इस दौरान दिनभर नेताओं के बयान चर्चा का विषय बने रहे। 
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन मंत्री
भाजपा के जो कार्यकर्ताओं ने इंदौर में शत प्रतिशत मतदान करवाया है उन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलवाया जाएगा। इंदौर के नागरिकों ने बारिश और ओले गिरने के बावजूद जो मतदान किया है उसके लिए पूरा इंदौर बधाई का पात्र है। कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ता उनसे कह रहा है कि कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता शहर में नहीं दिखा, इसमें आपका आशीर्वाद है। 
विज्ञापन


सुरजीत सिंह चड्ढा, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस
भाजपा ने इंदौर के लोगों को जो धोखा दिया है वह हमेशा याद रखा जाएगा। आगामी चुनावों में इंदौर की जनता भाजपा नेताओं के अहंकार को सबक सिखाएगी। इस बार भी जनता ने नोटा को वोट दिया है और अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर लालवानी, सांसद, इंदौर
इंदौर की जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैं खुद शहर में हर जगह गया और लोगों से बातचीत की। लोग देशहित के लिए मतदान कर रहे हैं। स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ने मतदान में नंबर वन बनने के लिए भी मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed