फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Leopard fell into a well near Mhow, forest department rescued it safely

Indore: महू के पास कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला

Tue, 19 Dec 2023 12:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 19 Dec 2023 12:55 PM IST
सार

अफसरों  ने बताया कि जिसे कुएं में तेंदुआ गिरा था। वह बहुत गहरा है। तेंदुए की उम्र लगभग दो है। उसके इलाज के लिए  वेटरनरी डॉक्टर की टीम को भी मौके पर बुलवा लिया गया था। कुएं में गिरने से तेदुए को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
Indore: Leopard fell into a well near Mhow, forest department rescued it safely
कुएं में गिरा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार


विज्ञापन
इंदौर के समीप महू के खुर्दा गांव में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। उसे ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग को सूचना दी। कुएं में पानी भरा था। तेंदुए ने कुएं में लगी लोहे की पायदानों में दोनो  पंजे फंसाकर खुद को डूबने से बचाए रखा था। उसे सुरक्षति बाहर निकाल कर पिंजरे में रखा गया है। कुएं मे गिरने की वजह से उसे कहां चोटे आई है। इसका परीक्षण करने के बाद उसे फिर से जंगल मे छोड़ दिया जाएगा। 

मंगलवार सुबह महू तहसील में  मानपुर के पास  खुर्दा गांव के एक कुंए में  तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया। वह जंगल से भाग कर आ रहा था अौर कुएं में छलांग लगा दी। कुअां गहरा है अौर करीब 15 फीट तक उसमें पानी भरा हुअा था। कुएं में उतरने के लिए लोहे की पायदान बनाकर रखी गई थी। जिसे पकड़ कर तेंदुआ वन विभाग का अमला अाने तक कुएं में जिंदा रहा। सूचना मिलते ही महू वन विभाग के एसडीओ ने  मौके पर पहुंच कर इंदौर रालामण्डल की रेस्क्यू टीम को सूचित किया ।  रेस्क्यू दल ने कुएं से तेंदुए को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


 अफसरों  ने बताया कि जिसे कुएं में तेंदुए गिरा था। वह बहुत गहरा है। तेंदुए की उम्र लगभग दो है। उसके इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर की टीम को भी मौके पर बुलवा लिया गया था। कुएं में गिरने से तेदुएं को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed