फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Learning from last year's incident, this time more than 60 waterlogging spots were eliminated in Indor

Indore: पिछले साल की घटना से सबक लेकर इंदौर मेें इस बार 60 से ज्यादा जलजमाव स्पाॅट खत्म किए

Tue, 08 Jul 2025 08:26 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Jul 2025 08:26 AM IST
सार

शहर में जो पक्के डिवाइर बनाए गए है। उनमें भी पानी सड़क के इस बार से उस पार जाने के लिए होल किए गए है। शहर में कलेक्टोरेट तिराहा, परदेशीपुरा चौराहा, पलासिया चौराहा, रसोमा लेबोरेटरी, एमआर-10 ब्रिज,  सुदामा नगर सहित100 से ज्यादा जगहों पर जलजमाव होता है।

विज्ञापन
Indore: Learning from last year's incident, this time more than 60 waterlogging spots were eliminated in Indor
पलासिया तिराहे पर किया जलजमाव खत्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जलजमाव की एक बड़ी समस्या है। पिछले साल एक दिन में चार इंच बारिश होने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया था और जगह-जगह ट्रैफिक जाम हुआ। नाराज इंदौरवासियों ने सोशल मीडिया पर तब जलजमाव का मुद्दा खूब उछाला था। उस घटना से सबक लेकर नगर निगम ने इंदौर में 60 से ज्यादा जलजमाव वाले क्षेत्रों से समस्या दूर की है। वर्षाकाल में भी कई जगह वर्षाजल निकासी लाइन बिछाई गई है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन दस्ता भी बनाया गया है।

विज्ञापन

 

ब्रिजों के पास ज्यादा जलजमाव

इंदौर में पहले कच्चे नाले हुआ करते थे। जिनसे वर्षा जल निकल जाता था। मार्गों के चौड़ीकरण के दौरान नाले खत्म हो गए। इस कारण जलजमाव की समस्या ज्यादा आने लगी। अफसरों ने पिछले साल ही जलजमाव क्षेत्र चिन्हित कर काम शुरू कर दिया था। एबी रोड के राजेंद्र माथुर तिराहे पर नाले से जोड़कर लाइन बिछाई गई।  नगर निगम चौराहे पर भी चैंबर बनाकर लाइन नाले से जोड़ी गई।

विज्ञापन



इसके अलावा शहर में जो पक्के डिवाइर बनाए गए है। उनमें भी पानी सड़क के इस बार से उस पार जाने के लिए होल किए गए है। शहर में कलेक्टोरेट तिराहा, परदेशीपुरा चौराहा, पलासिया चौराहा, रसोमा लेबोरेटरी, एमआर-10 ब्रिज, देवी अहिल्या ब्रिज, सुदामा नगर सहित 100 से ज्यादा जगहों पर जलजमाव होता है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने हाल ही में इसे लेकर बैठक ली और कहा कि ज्यादा वर्षा होने पर आपदा प्रबंधन टीम सबसे ज्यादा सजग रहे। ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए लेफ्ट टर्न को चौड़ा किया जाएगा। निगम ने आपदा प्रबंधन के लिए संसाधन भी जुटाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed