फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Leader of the Opposition Umang Singar said – deaths due to contaminated water in Bhagirathpura are due

Indore: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बोले- भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतें प्रशासनिक लापरवाही के कारण

Tue, 06 Jan 2026 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 06 Jan 2026 07:19 PM IST
सार

 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि ट्रिपल  इंजन सरकार पूर्ण जनादेश के बावजूद नागरिकों को सुरक्षित पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पाई। यह शर्म की बात है। जनता से जुड़े सवाल पर मंत्री आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Indore: Leader of the Opposition Umang Singar said – deaths due to contaminated water in Bhagirathpura are due
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के भगीरथपुरा में हुई सत्रह मौतों को लेकर कहा कि नर्मदा लाइन में दूषित पानी मिलने के कारण लोग बीमार हुए। यह लापरवाही भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए काफी है। इतनी मौतें महामारी या प्रकोप नहीं बल्कि लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक लापरवाही है।

विज्ञापन

 

सिंगार ने कहा कि भागीरथपुरा में ढाई हजार से ज्यादा लोग बीमार हुए है। लापरवाही की सजा लोगों को भुगतना पड़ी। इंदौरवासियों ने भाजपा को हर स्तर पर समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव से लेकर नगर निगम चुनाव तक जनता से भाजपा को सत्ता का पूरा भरोसा मिला लेकिन बदले में भाजपा ने इंदौर को सिर्फ उपेक्षा, अव्यवस्था, धोखा और संवेदनहीन शासन दिया।

विज्ञापन

 

ट्रिपल इंजन सरकार पूर्ण जनादेश के बावजूद इंदौर के नागरिकों को सुरक्षित पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पाई। यह शर्म की बात है। जनता से जुड़े सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन देवास एसडीएम ने मंत्री की बात दोहराई तो उन्हें निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में सरताज रहा है, लेकिन बस्ती में फैली बीमारी ने जमीनी हकीकत बता दी है। कई बस्तियों में गंदे पानी की समस्या है। हर स्तर पर शिकायतें होती है,लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि, अफसर उन शिकायतों को हलके में लेते है। यदि समय रहते ध्यान दिया होता तो इस तरह का हादसा नहीं होता। इंदौर की प्रतिष्ठा भी इस घटना के कारण धूमिल हुई है। इसके जिम्मेदार शहर के जनप्रतिनिधि है। ढाई साल तक पाइप लाइन का टेंडर दबाए रखा गया। इसमें देरी करने वाले सजा के हकदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed