फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Lalbagh Palace will become the main tourist spot of Indore, five crores are being spent

Indore:लालबाग पैलेस बनेगा इंदौर का प्रमुख टूरिस्ट स्पाॅट, पांच करोड़ हो रहे खर्च

Thu, 30 Jan 2025 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 30 Jan 2025 09:06 PM IST
सार

लालबाग पैलेस में रखे गए वर्षों पुराने कालीनों की गहरी सफाई की गई, जिससे करीब डेढ़ क्विंटल धूल निकली। इस कार्य में ऐसे कारीगरों की मदद ली गई जो पिछले 5 पीढ़ियों से कालीन बनाने और उनकी मरम्मत करने के पारंपरिक तरीके जानते हैं।

विज्ञापन
Indore: Lalbagh Palace will become the main tourist spot of Indore, five crores are being spent
लालबाग पैलेस का सांसद लालवानी ने किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होलकर परिवार का आवास रहे इंदौर के लालबाग पैलेस पर अब सरकार फोकस कर रही है। इसे इंदौर का प्रमुख टूरिस्ट स्पाॅट बनाया जाएगा। पैलेस के जीणोद्धार, सौदर्यीकरण व इंटीरियर पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है।

विज्ञापन



गुरुवार को सांसद शंकर लालवानी ने लालबाग पैलेस का निरीक्षण भी किया। योजना के बारे में उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स और मध्यप्रदेश सरकार ने पैलेस के लिए पांच योजना बनाई है। इसमें पांच करोड़ रुपये की लागत से तीन वर्षों में अलग-अलग काम होंगे।इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य 19वीं और 20वीं शताब्दी की इस ऐतिहासिक इमारत को क्षरण से बचाना और इसके पुरातात्विक महत्व को बरकरार रखना है।
विज्ञापन

 

इस महल के विभिन्न हिस्सों की संरचनात्मक मजबूती, कलात्मक कृतियों और अंदरूनी सजावट को सहेजने के लिए एक विशेष प्रयोगशाला स्थापित की गई है। इसमें विशेषज्ञ लगातार शोध कर रहे हैं और संरक्षण तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं।दुर्लभ पेंटिंग और सजावटी कृतियों को सहेजा गया है। इसके अलावा दरवाजों पर लगी गोल्डन पैनलों की मरम्मत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कालीनों से निकाली वर्षों पुरानी धूल

लालबाग पैलेस में रखे गए वर्षों पुराने कालीनों की गहरी सफाई की गई, जिससे करीब डेढ़ क्विंटल धूल निकली। इस कार्य में ऐसे कारीगरों की मदद ली गई जो पिछले 5 पीढ़ियों से कालीन बनाने और उनकी मरम्मत करने के पारंपरिक तरीके जानते हैं।



अभी लालबाग पैलेस के अंदरूनी हिस्सों का संरक्षण कार्य होगा। इसके बाद बाहरी क्षेत्र के लिए भी मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पैलेस के गार्डन को भी संवारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed