फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Laddu Gopal swings in the cradle, devotees throng Krishna temples

Indore: लड्डू गोपाल को पालने में दिया झूला,कृष्ण मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

Sat, 16 Aug 2025 08:40 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 16 Aug 2025 08:40 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृष्णजन्म अष्टमी के मौके पर घोष व बांसुरीवादन किया। धार रोड के स्वामी नारायण मंदिर पर सुबह स्वयंसेवकों ने बांसुरी की तान छेड़ी तो भक्त भी उसे सुनने के लिए एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन
Indore: Laddu Gopal swings in the cradle, devotees throng Krishna temples
गोपाल मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में जन्म अष्टमी का उत्सव शुक्रवार रात से ही शुरू हो चुका था। शहर के गोपाल और बांके बिहारी मंदिर में रात 12 बजे कृष्ण जन्म के समय भक्तों का तांता लगा था। । भक्तों ने लड्डू गोपाल को पालने में झूला दिया। भक्त आलकी की पालकी, जय कन्हैय लाल के नारे लगाकर उत्साहित हो रहे थे। वे अपने साथ माखन मिश्री का भोग भी लाए थे। गोपाल मंदिर को फूलों से सजाया गया था। गृभ गृह को लाल फूलों से सजाया गया था। मंदिर के एक हिस्से में कृष्णजन्म उत्सव की झांकी भी सजाई गई थी। बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। भक्त हरे कृष्णा, हरे रामा.. भजन पर नृत्य भी कर रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

स्वयंसेवक संघ ने किया बांसुरी वादन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृष्णजन्म अष्टमी के मौके पर घोष व बांसुरीवादन किया। धार रोड के स्वामी नारायण मंदिर पर सुबह स्वयंसेवकों ने बांसुरी की तान छेड़ी तो भक्त भी उसे सुनने के लिए एकत्रित हो गए। इसके अलावा राजवाड़ा के गोपाल मंदिर में भी बांसुरीवादन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

शहर के कृष्ण मंदिरों में रविवार को विशेष आयोजन होंगे। इस्काॅन मंदिर में कृष्ण भजनों की भक्त प्रस्तुती देंगे। इसके अलावा यशोदा मंदिर में कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ स्थानों पर मटकी फोड़ के आयोजन भी होंगे। शहर के अन्य मंदिरों में भी जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed