Indore: लड्डू गोपाल को पालने में दिया झूला,कृष्ण मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृष्णजन्म अष्टमी के मौके पर घोष व बांसुरीवादन किया। धार रोड के स्वामी नारायण मंदिर पर सुबह स्वयंसेवकों ने बांसुरी की तान छेड़ी तो भक्त भी उसे सुनने के लिए एकत्रित हो गए।
विस्तार
इंदौर में जन्म अष्टमी का उत्सव शुक्रवार रात से ही शुरू हो चुका था। शहर के गोपाल और बांके बिहारी मंदिर में रात 12 बजे कृष्ण जन्म के समय भक्तों का तांता लगा था। । भक्तों ने लड्डू गोपाल को पालने में झूला दिया। भक्त आलकी की पालकी, जय कन्हैय लाल के नारे लगाकर उत्साहित हो रहे थे। वे अपने साथ माखन मिश्री का भोग भी लाए थे। गोपाल मंदिर को फूलों से सजाया गया था। गृभ गृह को लाल फूलों से सजाया गया था। मंदिर के एक हिस्से में कृष्णजन्म उत्सव की झांकी भी सजाई गई थी। बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। भक्त हरे कृष्णा, हरे रामा.. भजन पर नृत्य भी कर रहे थे।
स्वयंसेवक संघ ने किया बांसुरी वादन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृष्णजन्म अष्टमी के मौके पर घोष व बांसुरीवादन किया। धार रोड के स्वामी नारायण मंदिर पर सुबह स्वयंसेवकों ने बांसुरी की तान छेड़ी तो भक्त भी उसे सुनने के लिए एकत्रित हो गए। इसके अलावा राजवाड़ा के गोपाल मंदिर में भी बांसुरीवादन किया गया।
मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन
शहर के कृष्ण मंदिरों में रविवार को विशेष आयोजन होंगे। इस्काॅन मंदिर में कृष्ण भजनों की भक्त प्रस्तुती देंगे। इसके अलावा यशोदा मंदिर में कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ स्थानों पर मटकी फोड़ के आयोजन भी होंगे। शहर के अन्य मंदिरों में भी जन्म उत्सव मनाया जाएगा।
