फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Kidney came from Jabalpur to Indore by special plane, 63rd green corridor formed

Indore: पीएमश्री वायुसेवा से जबलपुर से इंदौर आई किडनी, बना 63 वां ग्रीन काॅरिडोर

Fri, 07 Mar 2025 03:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Mar 2025 03:35 PM IST
सार

रोड एक्सीडेंट के बाद जबलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूरन लाल चौधरी भर्ती थे। उन्हें डाॅक्टरों ने ब्रेनडेथ घोषित कर दियाा।इसके बाद उनकी दोनो किडनी, आंखे और त्वचादान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

विज्ञापन
Indore: Kidney came from Jabalpur to Indore by special plane, 63rd green corridor formed
इंदौर में फिर ग्रीन काॅरिडोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को 63 वां ग्रीन काॅरिडोर बना। इस बार जबलपुर से इंदौर आई किडनी के लिए ग्रीन काॅरिडोर बना। जबलपुर में सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड हुए 51 वर्षीय व्यक्ति ने कई लोगों को जीवन दान दिया है। दो किडनी के अलावा परिवार ने मृत व्यक्ति की आंखें और त्वचा भी दान की। जबलपुर से इंदौर तक किडनी पीएमश्री वायु सेवा के विशेष विमान से इंदौर आई। एयरपोर्ट से बांबे अस्पताल के बीच ट्रैफिक रोककर ग्रीन काॅरिडोर बनाकर किडनी लाई गई और फिर उसका प्रत्यारोपण शुरू हुआ। दूसरी किडनी जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में उपचाररत एक महिला को प्रत्यारोपित हो रही है।

विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद जबलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूरन लाल चौधरी भर्ती थे। उन्हें डाॅक्टरों ने ब्रेनडेथ घोषित कर दियाा था। परिजनों ने कहा कि वे चौधरी का अंगदान करना चाहते हैं। इसके बाद उनकी दोनों किडनी, आंखें और त्वचादान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

विज्ञापन

18 मिनिट में एयपोर्ट से अस्पताल आई किडनी
एक किडनी इंदौर में बॉम्बे अस्पताल में भर्ती एक मरीज को प्रत्यारोपित होना थी। हॉस्पिटल के डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डाॅ. अमित जोशी और डाॅ.राजेंद्र सिंह की टीम जबलपुर पहुंची। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हो रही पीएमश्री वायु पर्यटन सेवा के विशेष विमान से दोपहर 11.38 बजे किडनी इंदौर आई। एयरपोर्ट से अस्पताल के बीच ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया और ट्रैफिक रोककर 18 मिनट में किडनी बॉम्बे अस्पताल पहुंची। मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बंगानी एवं संदीपन आर्य ने बताया कि इंदौर में सबसे ज्यादा अंगदान हो रहे हैं। इस बार 63 वां ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed