फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Kanwariyas ran one thousand kilometers, reached Indore from Ayodhya in 72 hours

Indore: एक हजार किलोमीटर दौड़े कावंड़िए, 72 घंटे में अयोध्या से पहुंचे इंदौर

Sat, 02 Aug 2025 12:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Aug 2025 12:13 PM IST
सार

 कावड़िए बारी- बारी से कावड़ लेकर बिना रुके दौड़ लगाते हुए लखनऊ,कानपुर,कालपी,झांसी,शिवपुरी,गुना,शाजापुर होते हुए शुक्रवार को मक्सी,देवास के बाद इंदौर पहुंचे।72 घंटे में यह डाक कावड़ यात्रा के दौरान पूरी की। 

विज्ञापन
Indore: Kanwariyas ran one thousand kilometers, reached Indore from Ayodhya in 72 hours
दौड़ते हुए कावंड यात्रा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अयोध्या से 200 से ज्यादा कावंड़िए दौड़ लगाते हुए इंदौर पहुंचे और महादेव मंदिर में जल चढ़ाया। इसे डाक कावंड भी कहा जाता है। कावड़िए बारी-बारी से कावड़ लेकर दौड़े।200 कावंडि़ए भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या सरयू तट से जल भरकर एक हजार से ज्यादा किलोमीटर दिन-रात दौड़ते हुए 72 घंटे यानी तीन दिन में कावड़ लेकर इंदौर पहुंचे। इंदौर में रामेश्वर महादेव का सरयू तट के जल से अभिषेक किया।यह यात्रा अयोध्या के सरयू तट से शाम 4 बजे दौड़ते हुए शुरू हुई थी।

विज्ञापन



 इसमें कावड़िए बारी- बारी से कावड़ लेकर बिना रुके दौड़ लगाते हुए लखनऊ,कानपुर,कालपी,झांसी,शिवपुरी,गुना,शाजापुर होते हुए शुक्रवार को मक्सी,देवास के बाद इंदौर पहुंचे।72 घंटे में यह डाक कावड़ यात्रा के दौरान पूरी की। भोले की भक्ति में डूबे कावड़िए दिन-रात दौड़ते हुए कावड़ लेकर इंदौर आए। जगह-जगह उनका सत्कार भी किया गया।

विज्ञापन

 

क्या है डाक कावंड यात्रा

सीताराम नॉन स्टॉप डाक कावड़ यात्रा वो है जिसमें एक कावड़ को बारी-बारी से कावड़िए लेकर दौड़ते हैं। ये कहीं रुकते नहीं हैं दिन रात ये यात्रा जारी रहती है। अनवरत दौड़ते हुए शुक्रवार शाम कावड़िए इंदौर पहुंचे और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्कीम 78 स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।जहां महादेव का जल से अभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed