फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Insurance Corporation built a hospital in Indore, then closed two roads, protest started.

Indore: इंदौर में बीमा निगम ने बनाया अस्पताल, तो बंद कर दिए दो मार्ग, विरोध शुरू

Sun, 24 Nov 2024 01:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

 परिसर में सरकारी कर्मचारियों के मकानों के अलावा बीमा निगम का कार्यालय भी है। इस परिसर से मारुति नगर होते हुए लोग सुखलिया ग्राम चौराहा तक जाते थे। सप्ताह भर पहले शेड लगाकर दो पहिया वाहन की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
Indore: Insurance Corporation built a hospital in Indore, then closed two roads, protest started.
परिसर से जुड़े दो रास्ते बंद कर दिए - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में तीन सौ करोड़ की लागत से कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अस्पताल बनाया, लेकिन परिसर से जुड़े दो रास्ते बंद कर दिए। इस मार्ग से आम लोग आवाजाही करते थे और एमआर-9 मार्ग से विजय नगर व सुखलिया ग्राम चौराहा तक जाते थे।

विज्ञापन



इस तरह रास्ते बंद किए जाने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव खुद बीमा निगम के अफसरों को ज्ञापन देने गए थे, लेकिन रास्ता फिर खोलने की मांग नहीं मानी गई।

विज्ञापन

 

 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम का परिसर डेढ़ सौ एकड़ में फैला हुआ है। परिसर में सरकारी कर्मचारियों के मकानों के अलावा बीमा निगम का कार्यालय भी है। इस परिसर से मारुति नगर होते हुए लोग सुखलिया ग्राम चौराहा तक जाते थे। चार माह पहले मार्ग पर चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की गई, लेकिन सप्ताह भर पहले शेड लगाकर दो पहिया वाहन की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीमा निगम के अफसरों का इस बारे में कहना है कि परिसर बीमा निगम की संपत्ति है। मार्ग आम लोगों के लिए नहीं है,इसलिए इसे बंद कर दिया गया। वाहन चालकों का कहना है कि सड़क बीते 40 वर्षों से उपयोग में आ रही है और बीमा निगम को जमीन दिए जाने से पहले भी यह मार्ग आवाजाही के उपयोग में आता था।




इस तरह मार्ग बंद करना अफसरों की मनमानी है। यह मार्ग मारुति नगर के ट्रैफिक के दबाव को कम करता है। शाम के समय उस मार्ग पर अक्सर यातायात बाधित होता है। बीमा निगम ने मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित किए जाने के बोर्ड भी लगा दिए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed