फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Instead of boarding the school bus, the student reached the 14th floor, jumped from there, died

Indore: स्कूल बस में बैठने के बजाए छात्रा पहुंच गई 14 वीं मंजिल पर, वहां से लगाई छलांग, मौत

Tue, 18 Jun 2024 12:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Jun 2024 12:35 PM IST
सार

पिता के लौटने के बाद अंजलि फिर लौटी और दूसरी बिल्डिंग की तरफ लौटी और लिफ्ट से 14 वीं मंजिल पर जा पहुंची। वहां से उसने छलांग लगा दी। गार्ड ने उसे गिरते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। पिता नीचे आए, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Indore: Instead of boarding the school bus, the student reached the 14th floor, jumped from there, died
छात्रा ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की एक टाउनशिप में एक नाबालिग छात्रा ने 14 वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। वह घर से स्कूल बस में बैठने के लिए रुकी थी,लेकिन बस में बैैठने के बजाए पास की बिल्डिंग मेें चली गई और वहां से छंलाग लगा दी। उसने आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस ने परिजनों के बयान अभी नहीं लिए है। छात्रा के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार छात्रा का नाम अंजलि पिता अमोल है। वह एंडवास स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी और पढ़ाई में तेज थी। उसके पिता निजी कंपनी में काम करते। वह सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुई थी। पिता उसे नीचे गेट तक छोड़ने आए थे।

विज्ञापन


पिता के लौटने के बाद अंजलि फिर लौटी और दूसरी बिल्डिंग की तरफ लौटी और लिफ्ट से 14 वीं मंजिल पर जा पहुंची। वहां से उसने छलांग लगा दी। गार्ड ने उसे गिरते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। पिता नीचे आए, लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिसर के सीसीटीवी कैमरों में वह दूसरी बिल्डिंग की तरफ जातेे हुए दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंजिल के पिता एक कंपनी मेें काम करते है। अंजलि का एक बड़ा भाई भी है। अंजलि का परिवार मूलत: पुणे का है। पिता की पोस्टिंग इंदौर में हुई थी और मार्च में ही परिवार इंदौर आया था। इसी क्षेत्र में दो माह पहले भी एक छात्रा ने मल्टी से कूदकर अपनी जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed