फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Inflation has added to the water crisis in Indore, with tanker water also becoming more expensive, wit

Indore News: जलसंकट पर महंगाई की मार, टैंकरों का पानी भी महंगा; 800 रुपये वाला टैंकर मिल रहा 1200 रुपये में

Fri, 29 May 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 29 May 2026 06:01 AM IST
सार

इंदौर में गहराते जलसंकट ने अब आम लोगों की जेब पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण पानी के टैंकर महंगे हो गए हैं, जिससे अपार्टमेंट, हॉस्टल, होटल और निर्माण कार्यों का खर्च बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: Inflation has added to the water crisis in Indore, with tanker water also becoming more expensive, wit
इंदौर के कई क्षेत्रों में जलसंकट गहराने लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में जलसंकट से महंगाई की मार भी बढ़ने लगी है। डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद शहर में पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों के दाम भी बढ़ गए हैं। छह हजार लीटर का टैंकर, जो पहले 800 रुपये में मिल जाता था, अब 1000 से 1200 रुपये तक मिल रहा है। वहीं बड़े होटलों में पानी सप्लाई करने वाले 12 हजार लीटर के टैंकरों की कीमत में भी लगभग 1000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

विज्ञापन

 

पानी के टैंकरों की कीमतें अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद डीजल के दाम बढ़ने से बढ़ी हैं। इसका असर अब परिवारों के बजट पर भी पड़ने लगा है। शहर के कई बड़े होटल, अस्पताल, स्कूल और हॉस्टल निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

 

रहवासी संदीप श्रीवर्धन बताते हैं कि जिस अपार्टमेंट में वे रहते हैं, वहां की बोरिंग ने पानी देना बंद कर दिया है। इस कारण टैंकरों से पानी की व्यवस्था की जा रही है। सोसायटी ने अगले तीन महीनों के लिए मेंटेनेंस शुल्क में 1500 रुपये अतिरिक्त लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भंवरकुआ क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र अभय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके हॉस्टल में भी पानी खरीदना पड़ रहा है, लेकिन उसका खर्च छात्रों से ही वसूला जा रहा है। इसके अलावा पानी के उपयोग पर भी सख्ती शुरू कर दी गई है।

डेढ़ हजार से ज्यादा टैंकर और ट्रैक्टर बेच रहे पानी

इंदौर में नगर निगम ने 600 से ज्यादा टैंकर किराए पर ले रखे हैं, लेकिन शहर में डेढ़ हजार से ज्यादा निजी टैंकर पानी बेच रहे हैं। इनमें ट्रैक्टर-टैंकर भी शामिल हैं। शहर के निरंजनपुर, सिरपुर और बिलावली के आसपास की बोरिंगों से ये टैंकर पानी भरकर आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहे हैं।

महंगे पानी का असर

  • शहर के ज्यादातर अपार्टमेंट्स में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ गया है, क्योंकि पानी की पूर्ति टैंकर खरीदकर की जा रही है।
  • कई हॉस्टलों में शॉवर से नहाने के बजाय बाल्टी से नहाने के लिए कहा जा रहा है, ताकि पानी की बर्बादी कम हो।
  • पानी की कमी के कारण कई निर्माण कार्य रुक गए हैं, क्योंकि तराई के लिए महंगा पानी खरीदने से बजट बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed