फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indoris will be able to taste Konkan's Hapus mangoes, Mango Jatra from May 9

Indore News: इंदौरी भी चख सकेंगे कोंकण के हापुस आम का स्वाद, मैंगो जत्रा 9 मई से

Sun, 04 May 2025 07:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 04 May 2025 07:37 AM IST
सार

ग्रुप के सुधीर दांडेकर, राजेश शाह ने बताया कि जत्रा में करीब 25 से अधिक आम उत्पादक हिस्सा लेंगें । इस बार भी कृषक बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे है । 2013 में मात्र 5 कृषकों से जत्रा प्रारम्भ हुआ था।

विज्ञापन
Indore: Indoris will be able to taste Konkan's Hapus mangoes, Mango Jatra from May 9
मेंगो जत्रा इंदौर में लगेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंकण के हापुस आमों की असली किस्म को इंदौर के लोग चख सकेंगे। वहां के 25 से ज्यादा किसान हापुस आमों को इंदौर के मैंगो जत्रा में लाएंगे। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट का जत्रा इंदौर में 9 से 11 मई तक ग्रामीण हाट बाजार, साउथ तुकोगंज पर लगने जा रहा है। तीन दिनों तक सुबह 9 से रात्रि 10 तक शहरवासी सीधे किसानों से हापुस आम खरीद सकेंगे और उसकी विभिन्न किस्मों का स्वाद भी ले सकेंगे।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: स्वच्छता में नंबर वन इंदौर तरस रहा पानी को, 25 प्रतिशत इलाके में नहीं पहुंची नर्मदा

विज्ञापन

ग्रुप के सुधीर दांडेकर, राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा में 25 से अधिक आम उत्पादक हिस्सा लेंगें । इस बार भी कृषक बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे है । 2013 में मात्र 5 कृषकों से प्रारम्भ हुुए मेंगो जत्रा को लेकर इस बार कोंकण के किसान उत्साहित है। कोकण के अचार और आमचुल भी जत्रा में नजर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक व किसान वहां के विशिष्ट हापुस आम और अन्य उत्पाद लेकर सीधे ग्राहक को विक्रय करते है। इसलिए मेंगो जत्रा सीधे उत्पादक से ग्राहक तक का उद्देश्य सार्थक करता है। तृप्ति महाजन ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया है। मराठी व्यंजनों में जैसे झुणका भाकर,ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहेंगे। इस बार हापुस आमों का उत्पादन कोंकण में ज्यादा उत्पादन हुआ है। डेढ़ साल पहले बेमौसम बारिश के कारण हापुस आम का उत्पादन कम हुआ था और आम का रंग और स्वाद भी प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed