{"_id":"664e0f7fb1701035e60d36f1","slug":"indore-indore-university-ranked-14th-in-the-survey-of-362-educational-institutions-of-the-country-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: देश के 362 शिक्षण संस्थानों के सर्वे में इंदौर की यूनिवर्सिटी को 14वां स्थान, दिल्ली एम्स का पहला नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: देश के 362 शिक्षण संस्थानों के सर्वे में इंदौर की यूनिवर्सिटी को 14वां स्थान, दिल्ली एम्स का पहला नंबर
Wed, 22 May 2024 09:00 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 09:00 PM IST
सार
सर्वे में मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान दिल्ली एम्स ने हासिल किया। सर्वे में देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को विभिन्न मापदंडों पर परखा गया है। इनमें ओवरऑल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं, यूनिवर्सिटी इन्वायरमेंट व रिसर्च और इनोवेशन को शामिल किया।
विज्ञापन
इंदौर की यूनिवर्सिटी को 14वां स्थान मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर ने शिक्षा क्षेत्र में एक और तमगा हासिल किया है। देशभर की 362 शिक्षण संस्थानों में इंदौर की मेडिकल यूनिवर्सिटी को 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। देश के 17 शहरों में किए गए सर्वे के आधार पर टॉप 20 संस्थानों में इंदौर का नाम है।
‘द वीक’ और ‘हंसा रिसर्च’ के सर्वे 2024 में देशभर की रैंकिंग में इंदौर की मेडिकल यूनिवर्सिटी को टॅाप 20 में स्थान मिला है। बता दें कि देश के 362 प्रतिष्ठित शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। सर्वे में मप्र की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च में मालवांचल यूनिवर्सिटी ने 14वां नंबर हासिल किया है। सर्वे देश के 17 शहरों में किया गया है। इसमें दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, हैदराबाद, बैंगलूरू, चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, पुणे, मुंबई व अन्य शहर शामिल हैं। सर्वे में मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान दिल्ली एम्स ने हासिल किया। सर्वे में देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को विभिन्न मापदंडों पर परखा गया है। इनमें ओवरऑल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं, यूनिवर्सिटी इन्वायरमेंट व रिसर्च और इनोवेशन को शामिल किया।
कुलपति डॉ. संजीव नारंग ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कार्य कर रहा है और यहां उपलब्ध सेवाओं की उत्कृष्टता में लगातार वृद्धि हो रही है। हमने मेडिकल क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से सिलेब्स को निरंतर अपडेट किया है। आज हमारे छात्र एम्स से लेकर देश के विभिन्न अस्पतालों में कार्य कर रहे हैं।